Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

कॉप ड्रामा में शामिल हुई शिल्पा शेट्टी, देखिए उनका धांसू लुक

फिल्मी फीवर
कॉप ड्रामा में शामिल हुई शिल्पा शेट्टी, देखिए उनका धांसू लुक


लगता है इंडियाज गॉट टैलेंट में रोहित के सिर पर शिल्पा का बोतल मारना काम आ गया. या फिर वो सही में इस बात का इशारा था कि रोहित और शिल्पा साथ में काम करने वाले हैं. अगर आपको याद हो तो इंडियाज गॉट टैलेंट 9 में रोहित शेट्टी स्पेशल गेस्ट बनकर आए थे.तब शिल्पा शेट्टी ने मजाक में उनके सिर पर कांच की बोतल मारी थी और कहा था कि मुझे अपनी फिल्म में काम दो.

वहीं रोहित शेट्टी को अपनी वेब सीरीज इंडियन पुलिस फोर्स के लिए शिल्पा शेट्टी को सिलेक्ट कर लिया हैं. इसी के साथ एक्ट्रेस शिल्पा की एंट्री रोहित के कॉप यूनिवर्स में हो गई है. शिल्पा, रोहित की सीरीज में पहली महिला पुलिसवाली के रूप में कास्ट हुई है. उनसे पहले अजय देवगन, रोहित शेट्टी और अक्षय कुमार जैसे स्टार्स ने पुलिसवाले का रोल निभाया है. लेकिन किसी एक्ट्रेस को रोहित ने यह रोल पहले नहीं दिया था. इसी के साथ रोहित और शिल्पा साथ में ओटीटी डेब्यू करने के लिए भी तैयार हैं। अब देखने वाली बात ये होगी कि शिल्पा के फेन्स उनको इस रोल मे कितना पसंद करते हैं। इससे पहले सिद्धार्थ मल्होत्रा की भी इस सीरीज से फर्स्ट लुक सामने आई थी.

IAS TINA DABI और प्रदीप गवांडे की शादी में Ambedkar की photo, आखिर क्या है वजह!

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने ये लुक शेयर करते हुए लिखा था, “जब @itsrohitshetty सर एक्शन कहते हैं, तो आप जानते हैं कि उनका शाब्दिक अर्थ है! सुपर स्टोक्ड खुद एक्शन किंग के साथ कॉप यूनिवर्स में प्रवेश करने के लिए! रोहित शेट्टी बॉलीवुड में अपने एक्शन फिल्मों के लिए बहुत फेमस है। तो वहीं शिल्पा शेट्टी एक प्रसिद्ध अभिनेत्री हैं, उनकी फिल्म सुखी और निकम्मा बड़े पर्दे पर इस साल आने वाली है, लेकिन शिल्पा के इरादे इस साल कुछ और है।

काफी लंबे समय के बाद वह फिल्म में नजर आने वाली हैं, लेकिन फिर से उन्होंने अपने फैंस को एक नई खुशखबरी दे दी। सिद्धार्थ मल्होत्रा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो अब 'मिशन मजनू', 'थैंक गॉड' और 'योद्धा' में नजर आएंगे। वहीं, शिल्पा शेट्टी हाल ही में 'इंडियाज गॉट टैलेंट' में नजर आई थीं। इससे पहले वह 2021 में आई 'हंगामा 2' में नजर आई थीं और इस साल वह फिल्म 'निक्कमा' में भी नजर आएंगी।