दलाई लामा को लेकर भारत और चीन के बीच जबरदस्त तनाव देखने ​को मिलता है क्योंकि वह हमेशा से चीन के खिलाफ बोलते रहे है। लेकिन इन दिनों उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें  वह एक नाबालिग बच्चे को होठों पर चूमते दिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इस पर रिएक्शन आने शुरू हो गए तो बवाल मच गया।

JDA: देखिए Jaipur मे धड़ल्ले से होता अवैध निर्माण LIVE ! कौन सुनेगा जनता की ? राजस्थान न्यूज लाइव

तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा का वायरल वीडियो हुआ तो उन्हें इसके लिए माफी भी मांगनी पड़ी है। उन्होंने बयान जारी कर माफी मांगी है, उन्होंने कहा, 'अगर कोई आहत हुआ है, तो वह लड़के और उसके परिवार से माफी चाहते हैं। वायरल वीडियो में लड़के के होठों पर किस करते हैं और फिर अपनी 'जीभ चूसने' को कहते हैं। वीडियो में दलाई लामा ने कहा, क्या तुम मेरी जीभ चूस सकते हो।

इस वीडियो को लेकर लोग उनकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे है और बोले उनका दुनिया में बहुत सम्मान है लेकिन इस हरकत के बाद उनका सम्मान कम होगा। इससे पहले भी दलाई लामा को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है और बाद में धार्मिक गुरु को माफी मांगनी पड़ी थी। जीभ चूसने को लेकर कई लोगों ने समर्थन किया है और कहा यह एक प्रथा है। लेकिन जीभ दिखाकर स्वागत करने की प्रथा तो है लेकिन चूसने की नहीं।