Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

5 हार के बाद दिल्ली को नसीब हुई पहली जीत, अंतिम ओवर में कोलकाता को हराया

खेल
5 हार के बाद दिल्ली को नसीब हुई पहली जीत, अंतिम ओवर में कोलकाता को हराया

आईपीएल 2023 में दिल्ली कैपिटल्स ने लगातार पांच मैच गंवाने के बाद छठे मैच में उनको जीत नसीब हुई है। अरुण जेटली स्टेडियम में आयोजित मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता को दिल्ली ने 127 रनों पर ही रोक दिया और इसके जवाब में दिल्ली ने छह विकेट खोकर इस लक्ष्य को हालिस करते हुए 4 विकेट से मैच जीत लिया। इस जीत के बाद भी दिल्ली अंक तालिका ने नीेचे से पहले स्थान पर है।

दिल्ली कैपिटल्स के लिए डेविड वॉर्नर ने 57 रनों की कप्तानी पारी खेलकर टीम की इज्जत बचाई। दिल्ली कैपिटल्स के लिए यह सीजन बहुत खराब रहा है उसे लगातार 5 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है और यह मैच भी वह हार जाती तो उसका सफर लगभग खत्म हो चुका होता। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स का भी हाल दिल्ली जैसा है वह अंक तालिका में आठवें स्थान पर कायम है।

अब मंत्रालयिक कर्मचारी हड़ताल पर | बाबू एकता ज़िंदाबाद के नारे
आंद्रे रसेल ने सातवें विकेट के लिए 20 रनों से ज्यादा की साझेदारी करके टीम की लाज बचाने का काम किया। रसेल ने 31 गेंदों में नाबाद 38 रन बनाए, जिसमें 4 छक्के और एक चौका भी है। इस मैच का परिणाम दिल्ली के राहत भरा है क्योंकि अब उसे एक हार भी अंतिम चार से बहुत दूर कर देगी।