खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि अयोध्या में राम मंदिर बनने का फैसला आया तब से ही लाखों दीपक जलाकर हर साल नये रिकॉर्ड बनाये जा रहे हैं। कुल 12 लाख दीपक में से करीब 9 लाख सरयू नदी के तट पर राम की पैड़ी में जलाए जाएंगे और बचे हुए 3 लाख दीये मंदिरों में जलाए जाएंगे।
12 लाख दीये एक साथ जलाकर योगी सरकार अयोध्या में दीये जलाने का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ने जा रही है और अयोध्या की दिवाली को पूरी दुनिया में देखा जा सकेगा। हर बार की तरह इस बार भी रामलीलाओं का मंचन, थ्री डी होलोग्राफिक प्रदर्शन, लेजर शो और आतिशबाजी की जाएगी। इस बार रामलीला का मंचन करने के लिए दूसरे देशों से सांस्कृतिक टीमों को बुलाया गया है।
सीएम योगी ने जिस तरह से अयोध्या में दिवाली मनाने का कार्यक्रम बनाया है वह बहुत ही यादगार और मनमोहक होता है। बताया जा रहा है कि 3 नवंबर को पारंपरिक दीपोत्सव का आयोजन होगा इसमें योगी आदित्यनाथ शामिल होगें। पुष्पक विमान से श्री राम अयोध्या पहुंचेंगे तो उनका राम कथा पार्क में अभिषेक किया जाएगा और पूरे अयोध्या में पुष्प वर्षा की जाएगी।
