Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

आज जयपुर में डॉक्टर्स का अंतिम प्रदर्शन, सीएस से मिलने के बाद खत्म हो सकता है आंदोलन!

जयपुर संभाग
आज जयपुर में डॉक्टर्स का अंतिम प्रदर्शन, सीएस से मिलने के बाद खत्म हो सकता है आंदोलन!

राजस्थान में राइट टू हेल्थ बिल के विरोध में डॉक्टर्स का लगातार आंदोलन चल रहा है इस आंदोलन के कारण मरीजों को बहुत ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है। अपनी मांगों को लेकर आज डाॅक्टर्स दोबारा शक्ति प्रदर्शन करेंगे। आज संभावना है कि इस रैली के बाद डॉक्टर्स का एक दल मुख्यमंत्री या मुख्य सचिव से मिलकर अपना आंदोलन खत्म करने की घोषणा कर सकता है।

संविदाकर्मियों ने सरकार के खिलाफ छेड़ा आंदोलन! 

देर रात मुख्य सचिव के साथ डॉक्टर्स का एक दल वार्ता के लिए गया था, जिसमें कई मांगों पर सहमति बनी है। सरकार ने 21 मार्च को राइट टू हेल्थ बिल पास किया था और इसके बाद से डॉक्टर्स हड़ताल पर है। सरकार ने बिल को हेल्थ सेक्टर में क्रांतिकारी कदम बताया था और सरकार  का मकसद प्रदेश के हर व्यक्ति को हेल्थ का अधिकार देना है। 

इस बील के आने के बाद पैसे की वजह से इलाज के लिए परेशानी नहीं होगी।  इमरजेंसी में बीना फीस और पुलिस की रिपोर्ट का इंतजार किए इलाज देने का काम करता है। इस पर होने वाले खर्च का पैसा अगर व्यक्ति नहीं दे सकता है तो सरकार वहन करेगी।