राजस्थान में राइट टू हेल्थ बिल के विरोध में रेजिडेंट और प्राइवेट हॉस्पिटल के डॉक्टर्स ने हड़ताल का ऐलान कर दिया है। दोनों ही पक्ष झुकने को तैयार नहीं है और इस वजह से मरीजों का हाल बेहाल है। प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल एसएमएस में हेल्थ सेवाएं गड़बड़ा गई। ऑपरेशन टाल दिए गए है और मरीजों को तीन घंटे तक इंतजार करना पड़ रहा है।
ABVP के नारों से गूंजा Jaipur शहर | abvp protest live | CM house ka घेराव
इस बील को लेकर सरकार ने साफ कर दिया है कि यह जनता के लिए लाया गया है और वह किसी के दबाव में नहीं झुकेगी। इसलिए उनको यह आंदोलन बंद करन देना चाहिए क्योंकि जनता सरकार के लिए बनी है। जयपुर के SMS हॉस्पिटल के बाहर सभी डॉक्टर्स ने विरोध जताया और अपने रजिस्ट्रेशन, मार्कशीट के साथ राइट टू हेल्थ बिल की कॉपी जलाकर विरोध किया।
स्वास्थ्य मंत्री परसादीलाल मीणा ने कहा डॉक्टर सरकार को डराने की कोशिश न करें। आंदोलन करना है तो करें सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ता। डॉक्टर्स का पहला धर्म होता है मरीजों का उपचार करना। इस बील को लेकर विपक्ष ने भी सवाल खड़े किए है लेकिन इसके बाद भी सरकार ने यह बील पारित किया है। सरकार ने यह बील पास करके नया इतिहास रच दिया है और क्योंकि ऐसा करने वाला राजस्थान देश का पहला राज्य बना है।
