Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

कल से दिल्लीवालों को फ्री में नहीं मिलेगी बिजली, जानें पूरी वजह!

दिल्ली-NCR
कल से दिल्लीवालों को फ्री में नहीं मिलेगी बिजली, जानें पूरी वजह!

दिल्लीवासियों को कल से फ्री में बिजली नहीं मिलेगी इस सवाल को लेकर कई प्रकार की बाते सामने आ रही है। हाल ही में  दिल्ली की उर्जा मंत्री आतिशी ने ​कहा कल से बिजली पर सब्सिडी नहीं मिलेगी और इसका कारण उपराज्यपाल द्वारा बिजली सब्सिडी की फाइल को रोकना बताया है। आतिशी के अनुसार बिजली सब्सिडी का बजट विधानसभा से पारित हो चुका है लेकिन सब्सिडी की कैबिनेट निर्णय की फाइल उपराज्यपाल रोक रखी है।

इस मामले को लेकर वह राज्यपाल से मिलने की कोशिश कर रही है लेकिन उनको मिलने का समय नहीं मिला है। वहीं दूसरी तरफ इस मामले में एलजी ऑफिस का बयान सामने आया है जिसमें कहा गया कि फाइल मंजूर पहले ही हो चुकी थी लेकिन मंत्री के कारण देरी हुई है। दोनों के चक्कर में जनता को परेशानी उठानी पड़ेगी। 

ख़बरें फटाफट- देखिये राजस्थान की तमाम छोटी-बड़ी ख़बरें

ऐसा पहली बार नहीं हुआ है पहले भी कई मौकों पर दोनों ने एक दूसरे पर झूठ बोलने के आरोप लगाए है।
एलजी ऑफिस की तरह से कहा गया जब घोषणा पहले की गई थी तो इतने दिनों तक सीएम केजरीवाल को याद नहीं आई और जब अंतिम समय आया तब इस प्रकार के आरोप लगा रहे है।