16 जून को बॉक्स ऑफिस पर फिल्म आदिपुरुष रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म को लेकर जबरदस्त चर्चा हो रही है और दर्शकों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। लेकिन इस फिल्म ने रिलीज से पहले ही कमाई के मामले में बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए है। फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है और उसे देखकर लग रहा है कि फिल्म कमाई के मामले में नया रिकॉर्ड बनाएगी।
रविवार को फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू होते ही 40 हजार टिकट्स बिक चुके है। हिंदी वर्जन में एडवांस बुकिंग से 1.50 करोड़ रुपए से ज्यादा कमा लिए हैं और अन्य वर्जन में भी कमाई 50 लाख से ज्यादा है।
फिल्म रिलीज होने में अभी 4 दिन का समय बचा है और इस प्रकार की बुकिंग चलती रही तो फिल्म 5 करोड़ से ज्यादा की कमाई तो एडवांस बुकिंग से कमा लेगी। कोरोना महामारी के बाद पहली बार आदिपुरुष की एडवांस बुकिंग बहुत ज्यादा रही है। इससे पहले पठान, ब्रह्माम्त्र और केजीएफ 2 जैसी फिल्में इस लिस्ट में शामिल थी। लेकिन इस फिल्म का बजट 400 से 500 करोड़ बताया जा रहा है।
Rajasthan News: सबसे बड़ी हड़ताल की ओर बढ़ता मंत्रालयिक कर्मचारियों का महापड़ाव
एडवांस बुकिंग के मामले में पठान ने बहुत बड़ा रिकॉर्ड बनाया था। पठान के 3 लाख टिकट्स बिके थे और कमाई 20 करोड़ हुई थी। लेकिन आदिपुरुष भी अब उसी राह पर चल पड़ी है। अगर इतनी तेजी से बुकिंग होती रही तो कमाई का आंकड़ा 25 करोड़ के पार चला जाएगा। पठान ने वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन किया था और आदिपुरुष इस रिकॉर्ड को आसानी से तोड़ सकती है।
प्रभास ने फिल्म के लिए 100 करोड़ से ज्यादा का चार्ज लिया है तो रावण का किरदार निभाने वाले सैफ अली खान को 10 करोड़ दिए गए हैं। कृति सेनन ने 3 करोड़ वहीं लक्ष्मण बने एक्टर सनी सिंह ने 1 करोड़ रुपए चार्ज किए है।
