Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

सुष्मिता सेन  और ललित मोदी ने किया  खुल्लम खुल्ला प्यार का इजहार, कर ली है सगाई!

फिल्मी फीवर
सुष्मिता सेन  और ललित मोदी ने किया  खुल्लम खुल्ला प्यार का इजहार, कर ली है सगाई!

बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन एक बार फिर प्यार में हैं, इंडियन प्रीमियर लीग के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने सोशल मीडिया पर उनके रिलेशनशिप का ऐलान कर दिया है. इधर ललित मोदी ने उनका और सुष्मिता सेन का रिश्ता ओपन किया और उधर सोशल मीडिया पर खबरों की बाढ़ सी आ गई. IPL के पूर्व चेयरमैन का सोशल मीडिया अकाउंट उनकी और सुष्मिता सेन की रोमांटिक तस्वीरों से भरा हुआ है. यहां तक ललित मोदी ने अपनी ट्विटर DP भी सुष्मिता के साथ लगाई हुई है. आलम ये है कि अब हर जगह बस ललित मोदी और सुष्मिता सेन की लव लाइफ का ही जिक्र हो रहा है.

​​​​​​​

इन सारी खबरों के बीच सुष्मिता और ललित मोदी की एक तस्वीर ऐसी भी दिखी, जिसमें पूर्व मिस यूनिवर्स इंगेजमेंट रिंग पहने हुए दिखीं, ललित मोदी ने सुष्मिता संग अपना रिश्ता ओपन करते हुए ये भी साफ कर दिया है कि दोनों जल्दी ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं. फिलहाल तो इनके रिश्ते के बारे में जानकर हर कोई हैरान है.

आसमान से हुई मछलियों की बारिश,लोग हुए हैरान

सोशल मीडिया पर सुष्मिता सेन और ललित मोदी के रिलेशन पर अब तक कई मीम भी बन चुके हैं. अपने रिश्ते की घोषणा के कुछ देर बाद ललित मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट की डीपी और बायो दोनों बदल दिया है। ललित मोदी ने इंस्टाग्राम पर सुष्मिता सेन के साथ वाली तस्वीर को डीपी बनाया है। वहीं बायो में लिखा, 'इंडियन प्रीमियर लीग का संस्थापक। ​​​​​​​