Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

मसानिया भैरव धाम राजगढ़ में गुरु पूर्णिमा महोत्सव

आपणो राजस्थान
मसानिया भैरव धाम राजगढ़ में गुरु पूर्णिमा महोत्सव

नसीराबाद के निकट विख्यात मसानिया भैरव धाम राजगढ़ पर गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर मुख्य उपासक चंपालाल महाराज के सानिध्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। गुरु पूर्णिमा के इस अवसर पर दूरदराज के श्रद्धालुओं और शिष्यों की भारी भीड़ मौजूद रही। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की तरफ से श्रीफल शाल मिठाई साफा माला सहित संदेश पत्र पहुंचाया। श्रद्धालुओं के खचाखच भरे पंडाल में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का संदेश पत्र पढ़ कर सुनाया गया। जिस पर पंडाल तालिया से गूंज उठा। गुरु पूर्णिमा के इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने गत वर्षो के भारतीय इस वर्ष भी मुख्य उपासक चंपालाल महाराज का अभिनंदन करके चरण पूजन किया और आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी कल्पित शिवरान, डीवाईएसपी कृष्ण कुमार यादव, सदर पुलिस थानाधिकारी घनश्याम चौधरी के नेतृत्व में माकूल व्यवस्था देखी गई। मसानिया भैरव धाम राजगढ़ पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की कतार लगी रही और मुख्य उपासक चंपालाल महाराज के चरणों में पुष्प अर्पित करके आशीर्वाद लिया। भारतीय संस्कृति के इस अवसर पर अनूठी मिसाल देखी गई। गुरु वंदन के साथ-साथ कई श्रद्धालु मुख्य उपासक की चरण पूजा करने के बाद भारतीय संस्कृति के प्रति जागरूक होकर अपने माता-पिता अथवा साथ आए बड़े बुजुर्गों का भी आशीर्वाद लेते हुए देखा गया।मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने संदेश में लिखा कि गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर मैं आपको सादर वंदन करता हूं। गुरु के रूप में आप केवल ज्ञान के स्रोत ही नहीं अपितु जीवन को दिशा देने वाले पथप्रदर्शक हैं। आप समाज में आध्यात्मिक चेतना, संस्कार, सेवा और स‌द्भावना के संवाहक हैं। आप अपनी कृपा दृष्टि और आशीर्वाद बनाए रखें, ताकि हम सब मिलकर एक समृद्ध, सशक्त और शिक्षित राजस्थान का निर्माण कर सकें। आपको एक बार पुनः कोटिशः नमन। इस अवसर पर भैरव मंडल द्वारा विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी का अभिनंदन किया गया।