आरएलपी सुप्रीमो और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने विधानसभा चुनावों में सभी 200 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। प्रदेश में कांग्रेस राज में बढ़ रहे अपराधों को लेकर जमकर हमला बोल रहे है और हर जगह उनका अनोखे तरीके से भव्य स्वागत किया जा रहा है। इस बार उनको स्वागत इस तहर से किया गया कि जिसको देखकर सभी लोग हैरान है। प्रदेश में बजरी माफियाओं के बढ़ते हौसलों के खिलाफ हल्ला बोल प्रदर्शन कर रहे है। इस दौरान उनके समर्थकों ने एक दर्जन से ज्यादा जेसीबी से उन पर करीब 10 क्विंटल से ज्यादा फूल बरसाए। पुष्प वर्षा और जन सैलाब को देखकर बेनीवाल भी लोगों का सिर झुकाकर अभिवादन किया।
नागौर के रियांबड़ी में बेनीवाल के नेतृत्व में बजरी माफिया के खिलाफ हल्ला बोल प्रदर्शन किया गया जिसमें हजारों की संख्या में भीड़ जुटी। बेनीवाल ने कहा कि आपने फूलों से मेरा ऐसा स्वागत किया, अगर कोई कमजोर आदमी होता तो फूलों के नीचे ही दब जाता। बेनीवाल ने कहा की बीजेपी-कांग्रेस के नेताओं का खर्चा वहन कर बजरी माफिया कर रहे है।
Ajmer Sharif दरगाह कमेटी को लेना चाहिए सख्त एक्शन– CP Joshi
इस वजह से इन पर सख्त कार्रवाई नहीं हो पा रही है। प्रदेश के सबसे बड़े लीज धारक के पास सबसे ज्यादा पट्टे और उसके समूह के बजरी खनन के पट्टे निरस्त कर की मांग उठाई। लीज के नाम पर बड़ा अवैध लेन-देन हुआ है और इसकी जांच ईडी से करवानी चाहिए। माफिया के खिलाफ सरकार सख्त निर्णय ले, नहीं तो कानून व्यवस्था बिगड़ेगी तो सरकार ही दोषी होगी। मंत्रियों और सीएम को हम जयपुर में ही बंधक बना देंगे अगर हमारी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो।
