Sunday, 4 October 2026
अभी का दौर

IPL में पंड्या ब्रदर्स का जलवा... जो कभी नहीं हुआ, ऐसे लिखी पूरी कहानी

क्रिकेट
IPL में पंड्या ब्रदर्स का जलवा... जो कभी नहीं हुआ, ऐसे लिखी पूरी कहानी

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 का आधा सीजन खत्म होने की कगार पर पहुंच गया है। वहीं दूसरी तरफ इस सीजन में गेंद और बल्ले से खिलाड़ी जमकर प्रदर्शन कर रहे है तो कभी मैदान में खिालड़ियों की बीच बहस भी देखने को मिल रही है। इस सीजन में आईपीएल के 1000 मैच भी पूरा हो चुका है लेकिन इस बार एक ऐसा रिकॉर्ड बना है जो अभी तक किसी के नाम नहीं थ। इस रिकॉर्ड की कल्पना भी किसी किक्रेटर नहीं की थी।

पंड्या ब्रदर्स यानी हार्दिक पंड्या और क्रुणाल पंड्या पहले एक ही टीम के खेलते हुए अपने नाम यह रिकॉर्ड बनाया था। लेकिन अब वह दोनों खिलाड़ी अलग—अलग टीम के लिए खेल रहे है। लेकिन पहली बार दोनों भाईयों ने दो नई टीमों की कमान संभाल ली है। इस तरह पंड्या ब्रदर्श ने IPL इतिहास में एक अनोखा ही रिकॉर्ड बना दिया है। IPL के इतिहास में कप्तानी करने वाली भाइयों की जोड़ी हार्दिक और क्रुणाल ने यह नया इतिहास रचा है।

IPL के 15वें सीजन 2022 से दो नई टीमों ने एंट्री हुई थी। गुजरात टाइटन्स की कमान हार्दिक पंड्या और लखनऊ सुपर जायटंस (LSG) की कमान केएल राहुल को मिली थी। लेकिन पहले ही सीजन में हार्दिक पंड्या को गुजरात टीम का कप्तान बनाया तो उन्होंने भी टीम को यह खिताब दिलवा दिया। 

Russia ने Ukraine पर लगाया Vladimir Putin की हत्या की कोशिश का आरोप

हार्दिक को गुजरात फ्रेंचाइजी ने 15 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा है तो वहीं ऑलराउंडर क्रुणाल पंड्या को लखनऊ ने 8 करोड़ रुपये में खरीदा था। लेकिन क्रुणाल को टीम का उपकप्तान बनाया गया था लेकिन कल चैन्नई के खिलाफ राहुल नहीं खेले तो क्रुणाल को कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई। बारिश के कारण मैच रद्द हो गया लेकिन दोनों भाईयों ने कप्तानी करके नया इतिहास रच दिया। क्रुणाल को कप्तानी करने के लिए 108 मैचों का इंतजार करना पड़ा जबकि हार्दिक को 92वें मैच में ही कप्तानी की जिम्मेदारी मिल गई थी।