एक—दूसरे पर दबाव नहीं बनाये
आपको हमेशा इस बात का ध्यान रखना होगा कि अगर आप आपने पार्टनर को अपने हिसाब से चलाने के बारे में सोच रहे हैं तो ये आपके लिए अच्छा नहीं है क्योंकि ऐसा करने से रिश्तों में दरार आने लग जाती है। आप अपने पार्टनर को पूरी आजादी के साथ रहने दे क्योंकि ऐसा करने से उसका आप पर विश्वास बढ़ेगा जो आपके रिश्तों को मजबूत बनाएंगा।
डेट पर ले जाना
आप अपने पार्टनर के साथ एक या दो बार डेट पर जाने के बाद यह नहीं सोचे की आप अब उसे अच्छे से समझ गए हैं। कई बार देखा जाता है कि एक दूसरे को समझने में बहुत समय लग जाता है तो आप एक दो घंटे की डेट के आधार पर उसकी अच्छाई और कमियां नहीं जान सकते। इसके लिये आपको अपने पार्टनर को थोड़ा समय देना होगा ताकि आपको उसके बारे में अच्छे से पता चल सके।
फिल्मी दुनिया से तुलना नहीं करें
सोशल मीडिया के कारण कई बार देखा गया है कि पार्टनर एक दूसरे से ज्यादा फोन पर समय बीताने लग जाते है जो दूरीयां करने का सबसे बड़ा कारण है। पार्टनर एक दूसरे को फिल्मी दुनिया जैसा देखना चाहते है लेकिन उनको यह पता नहीं होता की वह केवल फिल्मों में संभव है असल दुनिया ऐसा कभी नहीं हो सकता। इस बात को ध्यान में रखते हुए अपने पार्टनर के साथ ज्यादा समय बीताने का प्रयास करें।
