Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

हनी सिंह का हुआ ब्रेकअप, रिलेशनशिप खत्म होते ही लिया ये बड़ा फैसला

फिल्मी फीवर
हनी सिंह का हुआ ब्रेकअप, रिलेशनशिप खत्म होते ही लिया ये बड़ा फैसला

सिंगर हनी सिंह ने तलाक के बाद मॉडल टीना थडानी के साथ रिलेशनशिप में थे लेकिन अब उनका यह रिश्ता भी खत्म हो गया है। खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि दोनों एक दूसरे को एक साल से डेट कर रहे थे लेकिन अब उनका ब्रेक अप हो गया है। इस खबर पर मुहर तब लगी जब दोनों ने एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर अनफॉलो तो किया ही साथ में दोनों की एक साथ वाली फोटोज भी डिलीट कर दी।

फटाफट अंदाज में Rajasthan, देखिये अब तक की सभी बड़ी खबरें

टीना से पहले हनी सिंह ने शालिनी तलवार से तलाक लिया था और हनी सिंह ने शालिनी ने 2011 में शादी रचाई थी। हनी सिंह ने टीना को अपनी गर्लफ्रेंड के तौर पर इंट्रोड्यूस भी करवा चुके है। दोनों ने सहमति से अलग होने का फैसला किया है।

टीना को अलग होने पर बहुत ज्यादा दुख हुआ है और वह टूट गई हैं। हनी सिंह अपने ब्रेकअप के बारे में सबको खुलकर बता दिया है। दोनों ने एक दूसरे पर किसी प्रकार का आरोप नहीं लगाया है लेकिन दोनों ने अलग राह चुन ली है। इस ब्रेकअप के बाद हनी सिंह ने एल्बम का थीम बदल दिया क्योंकि जब यह एल्बम बना था तब वे दोनों एक साथ थे। इस खबर को लेकर बहुत ज्यादा चर्चा हो रही है।