ऋतिक रोशन ने पैन इंडिया फिल्म ARM-अजयंते रंदम मोशनम का हिंदी टीजर जारी किया है। इस फिल्म में टोविनो थॉमस, कृति शेट्टी और ऐश्वर्या राजेश जैसे बड़े स्टार नजर आएंगे और यह मलयालम इंडस्ट्री की सबसे शानदार फिल्म बताई जा रही है। डायरेक्टर जतिन लाल ने इसका डायरेक्शन है तो फिल्म के हीरो टोविनो थॉमस हैं। थॉमस का फिल्म में ट्रिपल रोल बताया जा रहा है।
Rajasthan News: "I Love You" के बाद अब शिक्षकों ने किया धरने का एलान
ऋतिक ने ARM का टीजर हिंदी में शेयर करते हुए फैंस को फिल्म देखने पर मजबूर किया। ARM को पांचों भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। इसी वजह से यह फिलम मलयालम सिनेमा के सबसे बड़े प्रोजेक्ट्स में से एक मानी जा रही है। ARM का टीजर देखने के बाद सभी लोग इस फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे है। इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका होगा और कई बड़े रिकॉर्ड भी बना सकती है।
फिल्म की कहानी तीन अलग-अलग समय पीरियड पर बनाई गई है। जो अंग्रेजों के समय के बाद आजादी के समय और 1990 तक की कहानी पर बनी है। टीजर में एक बच्ची अपनी दादी से मनियन की कहानी सुनाने का आग्रह करती है। लेकिन दादी कहती हैं- 'उसकी कहानी रात में सुनना अच्छा नहीं है। इस बात से पता चलता है कि इसकी कहानी बहुत ज्यादा डरावनी है। टीजर को देखकर लग रहा है कि फिल्म की कहानी किसी लोककथा पर आधारित है।
