Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

भारत में बहुत सस्ते में मिलेगी नई VERNA, फीचर्स देखकर उड़ेंगे होश

व्यापार
भारत में बहुत सस्ते में मिलेगी नई VERNA, फीचर्स देखकर उड़ेंगे होश

हाल ही में साउथ कोरियन हुंडई (HYUNDAI) कंपनी ने अपनी नई सेडान कार को भारतीय बाज़ार में लॉन्च किया है. जिसको लेकर कंपनी का दावा है कि हुंडई वरना (HYUNDAIVERNA) की इस नेक्स्ट जेनरेशन मॉडल वाली कार में 6 एयरबैग समेत 65 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स देखने को मिलेंगे. इतना ही नहीं आकर्षक लुक और दमदार इंजन क्षमता के साथ सजी इस कार में कंपनी ने कई बड़े बदलाव किए है, जोकि इसे पिछले मॉडल के मुकाबले ज्यादा बहेतर बना देते है. 

दरअसल कंपनी ने इस कार में इलेक्ट्रिक सनरूफ और एडवांस ड्राइविंग असिस्टेंट सिस्टम सहित कई अत्याधुनिक फीचर्स को इसमें जोड़ा है. ऐसे में इस सेडान कार की शुरूआती कीमत यानी एक्स शोरूम कीमत 10.89 लाख रूपए तय की गई है, जिसके चलते इसकी टॉप एंड वैरिएंट की कीमत 17.38 लाख रूपए तक जाती है.

बगावत का खामियाजा हमने भुगता

कंपनी ने पिछले महीने से ही 25 हजार रूपए टोकन मनी पर हुंडई वरना के नए मॉडल की एडवांस बुकिंग लेना शुरू कर दी थी. जिसके चलते अभी तक करीब 8 हजार से ज्यादा कस्टमरो ने टोकन मनी देकर कार की बुकिंग कर ली है. आपको बता दे कि कंपनी ने कार की डिलीवरी अप्रैल 2023 के पहले हफ्ते से शुरू करने का फैसला लिया है. साथ ही कंपनी इस कार में तीन साल की अनलिमिटेड किलोमिटर वार्रेंटी भी दे रही है. और इसमें 20 kmph का माइलेज भी मिलेगा.

कार के नए फीचर 

कार के इंटीरियर को डुअल टोन प्रीमियम थीम से सजाकर, आगे कि तरफ ड्राईवर सेंट्रिक केबिन दिया गया है. जिसके चलते इसमें पहले से ज्यादा लेग रूम, हेड रूम और स्पेस देखने को मिलने वाला है. साथ ही इस कार में आपको 528 लीटर का बूट स्पेस मिलेगा, जोकि इसके सेगमेंट में सबसे बेहतर है. इतना ही नहीं, नई वरनाको 4 ट्रिम्स, 9 कलर और 2 इंजन आप्शन के साथ पेश किया गया है, जिसमे कस्टमर को कार का EX,S,SX और SX वैरिएंट देखने को मिलेगा.