Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

आबादी के मामले में भारत ने चीन को छोड़ा पीछे, UN ने जारी किए आंकड़े​

देश विदेश
आबादी के मामले में भारत ने चीन को छोड़ा पीछे, UN ने जारी किए आंकड़े​

भारत और चीन की जनसंख्या दुनिया में सबसे ज्यादा है लेकिन अब इस मामले में भारत की जनसंख्या चीन से ज्यादा हो गई है। हाल ही में यूएन ने जारी किए आंकड़ों की बात करें तो भारत दुनिया का सबसे ज्यादा आबादी वाला देश बन गया है।​ भारत की आबादी 143 करोड़ के पास पहुंच गई है जबकि चीन की जनसंख्या 142 करोड़ के पार है। लेकिन भारत की आबादी चीन के आबादी से 30 लाखा ज्यादा हो गई है।

संयुक्त राष्ट्र ने यह अनुमान पहले ही लगा लिया था और कहा था 2023 में भारत सबसे ज्यादा आबादी वाला देश बनकर चीन को पीछे छोड़ देगा। आबादी को लेकर NFPA ने ‘द स्टेट ऑफ वर्ल्ड पॉपुलेशन रिपोर्ट, 2023’ को प्रकाशित हुई जिसमें इस बात का दावा किया गया है।

Ajit Pawar का ये कदम बदलेगा राजनीति के समीकरण

यह जानकारी पूरी तरह सही है या नहीं इसको लेकर किसी प्रकार तथ्य नहीं है। लेकिन आने वाले समय भारत आबादी के मामले में चीन को पीछे छोड़ देगा। भारत की आबादी 90 के दशक के बाद तेज गति से नहीं बढ़ी है और इसी वजह से चीन को पीछे नहीं छोड पाया। लेकिन अब भारत की आबादी चीन से ज्यादा हो सकती है। यूएन ने बताया भारत की आबादी 2050 तक 160 करोड़ के पार पहुंच जाएगी।