टीम इंडिया ने हाल ही में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब दूसरी बार गंवाया है और इसके बाद कई खिलाड़ियों को लेकर सवाल खड़े हो रहे है। इस वजह से अगले महीने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीनों फॉर्मेट में मुकाबले को लेकर टीम का जल्द ऐलान किया जाएगा। इस बार रोहित शर्मा टेस्ट और वनडे टीम की कप्तानी करते दिखाई देंगे, वहीं टी20 टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी हार्दिक पंड्या को देने की चर्चा हो रही है।
वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप में खराब प्रदर्शन के बाद बल्लेबाजों के साथ गेंदबाजों को भी आराम दिया जाएगा। वेस्टइंडीज दौरे पर टीम 2 टेस्ट, 3 वनडे और 5 टी20 मैच खेलेगी। टेस्ट मैच में ज्यादा प्रयोग नहीं किया जाएगा केवल पुजारा को आराम दिया जा सकता है। शुभमन गिल, विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे का टेस्ट टीम में चुना जाना तय है और चेतेश्वर पुजारा की जगह यशस्वी जायसवाल को मौका मिल सकता है। गेंबदाजी में शमी की जगह मोहम्मद सिराज को मौका दिया जा सकता है।
ईशान किशन को भी वनडे और टी20 टीम में जगह मिलना तय है। वहीं यशस्वी जायसवाल और रिंकू सिंह को भी टी20 में मौका दिया जाएगा। पहला टेस्ट मैच 12 जुलाई, दूसरा टेस्ट मैच 20 जुलाई को खेला जाएगा। तीन मैचों की वनडे सीरीज 27 जुलाई से शुरू होगी, वहीं पांच मैचों की टी20 सीरीज 3 अगस्त से शुरू होगी। आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करने वाले युवा चेहरों को भी मौका दिया जा सकता है।
Rajasthan Politics: प्रदर्शन में नहीं पहुंचे Satish Poonia,Vasundhara Raje!
वेस्टइंडीज दौरे का शेड्यूल
पहला टेस्ट मैच- 12-16 जुलाई, डोमिनिका
दूसरा टेस्ट मैच- 20-24 जुलाई, पोर्ट ऑफ स्पेन
पहला वनडे मैच- 27 जुलाई, ब्रिजटाउन
दूसरा वनडे मैच- 29 जुलाई, ब्रिजटाउन
तीसरा वनडे मैच- 1 अगस्त, पोर्ट ऑफ स्पेन
पहला टी20 मैच - 3 अगस्त, पोर्ट ऑफ स्पेन
दूसरा टी20 मैच - 6 अगस्त, गुयाना
तीसरा टी20 मैच - 8 अगस्त, गुयाना
चौथा टी20मैच - 12 अगस्त, फ्लोरिडा
पांचवां टी20 मैच - 13 अगस्त, फ्लोरिडा
