Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

तखतगढ़ में अशोक गहलोत का भव्य स्वागत

आपणो राजस्थान
तखतगढ़ में अशोक गहलोत का भव्य स्वागत

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री  का जालौर से जोधपुर जाते समय तखतगढ़ में नगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जेसीबी मशीनों पर खड़े होकर गुलाब के फूलों की वर्षा कर उनका अभिनंदन किया। मंच पर नगर अध्यक्ष एवं ब्लॉक अध्यक्ष ने साफा पहनाकर गहलोत का स्वागत किया।कार्यक्रम के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ने तीन बार की पार्षद पुरीबाई का माला पहनाकर सम्मान किया।अपने संबोधन में गहलोत ने अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल की जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए सामाजिक सुरक्षा पेंशन, चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, स्मार्टफोन वितरण सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी और कहा कि इन योजनाओं का उद्देश्य आमजन को राहत पहुंचाना था।गहलोत ने प्रदेश की वर्तमान भाजपा सरकार पर भी निशाना साधते हुए महिलाओं की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और नीट परीक्षा से जुड़े मुद्दों को उठाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चुनौतियां बनी हुई हैं।तखतगढ़ के अलावा बलाना, दुजाना,सांडेराव और गुंदोज में भी उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिशुपाल सिंह निंबाड़ा, हरिशंकर मेवाड़ा, संगीता बेनीवाल, भूराराम सीरवी, ब्लॉक अध्यक्ष नेपाल सिंह पावा, नगर अध्यक्ष फुटरमल सुथार, महासचिव अर्जुन हीरागर ,भंवर मीणा, विक्रम खटीक संजय हिरागर, तगाराम, खीमाराम, मनीष परिहार,सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने 21 किलो की माला पहनाकर गहलोत का स्वागत किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नगरवासी भी उपस्थित रहे।