इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 के फाइनल मैच में धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने धमाकेदार अंदाज में जीत हासिल करते हुए नया इतिहास रच दिया है। फाइलन मैच में इतनी देरी हुई की लगा इसका नतीजा नहीं आएगा लेकिन अंत में बारिश रूकी और चेन्नई ने खिताब अपने नाम कर लिया। डकवर्थ लुईस नियम के तहत चेन्नई ने गुजरात टाइटन्स को 5 विकेट से हराकर 5वीं बार यह खिताब जीता है।
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिले। 28 मई को फाइनल मैच होना था लेकिन बारिश के कारण एक दिन के लिए टाला गया। इसके बाद रिजर्व-डे को भी बारिश की भेट चढ़ता हुआ दिखा लेकिन फिर बारिश रूकी तो गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 215 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। इसके बाद तेज बारिश के कारण चेन्नई की पारी काफी देर से शुरू हुई और 5 ओवर और टारगेट भी कम किया।
इसके बाद धोनी की टीम ने वह कर दिखाया जिसके लिए वह जाने जाते है उनकी कप्तानी में 5वां आईपीएल खिताब जीतने का सपना पूरा हुआ। चेन्नई को जीत के लिए 10 रन की जरूरती थी तो रवींद्र जडेजा ने मोहित शर्मा की पहली गेंद पर छक्का लगाया और दूसरी गेंद पर चौका तो टीम फाइनल जीत गई।
IPL में सबसे ज्यादा 5 बार खिताब जीतने का रिकॉर्ड मुंबई के नाम है और चेन्नई ने उसकी बराबरी कर ली है। धोनी की कप्तानी में चेन्नई 2010, 2011, 2018, 2021 और 2023 सीजन का खिताब जीता है।
Jaipur News: झारखंड महादेव बचाओ संघर्ष समिति ने कहा ट्रस्ट के लोग कर रहे मनमानी
चेन्नई सुपर किंग्स: डेवोन कॉन्वे, ऋतुराज गायकवाड़, अजिंक्य रहाणे, शिवम दुबे, मोईन अली, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी, दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, महेश तीक्ष्णा और मथीशा पथिराना.
गुजरात टाइटन्स: ऋद्धिमान साहा, शुभमन गिल, साई सुदर्शन, हार्दिक पंड्या, विजय शंकर, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मोहित शर्मा, नूर अहमद और मोहम्मद शमी.
