इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (IPL) का फाइनल मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस (GT) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच खेला जाएगा। मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। लीग के इतिहास में पहली बार दोनों टीमें फाइनल में भिड़ेंगी। गुजरात लगातार दूसरी बार फाइलन में है तो चेन्नई 10वीं बार फाइनल खेल रही है।
गुजरात का होम ग्राउंड नरेंद्र मोदी स्टेडियम है और इसका उसे ज्यादा फायदा हो सकता है। इस मैच पर गुजरात ने अब तक नौ मुकाबले खेले है, जिसमें उसे तीन में हार मिली है। वहीं चेन्नई की बात करें तो इस मैदान पर अब तक तीनों में हार मिली है।
तीन शतक लगा चुके गिल के बल्ले पर रोक नहीं लगाई गई तो चेन्नई का जितना आसान काम नहीं होगा। वहीं गेंदबाजी में मोहम्मद शमी, राशिद खान और मोहित शर्मा ने अच्छा प्रदर्शन किया है। चेन्नई टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम मानी जाती है क्योंकि उसने अब तक 4 बार यह खिताब जीता है।
Jaipur News: प्रजापति कुम्हार समाज का महाकुंभ हुआ आयोजित
पॉसिबल प्लेइंग-11
गुजरात टाइटंस : हार्दिक पंड्या , शुभमन गिल, ऋद्धिमान साहा , डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, विजय शंकर, राशिद खान, नूर अहमद, मोहम्मद शमी, मोहित शर्मा और जोशुआ लिटिल।
चेन्नई सुपर किंग्स : महेंद्र सिंह धोनी, डेवोन कॉन्वे, ऋतुराज गायकवाड, अजिंक्य रहाणे, शिवम दुबे, मोईन अली, रवींद्र जडेजा, दीपक चाहर, महीश तीक्षणा, मथीश पथिराना और तुषार देशपांडे।
