Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

PBKS vs LSG: जानें किस टीम का पलड़ा है भारी, आज का मैच होगा दोनों के लिए निर्णायक

खेल
PBKS vs LSG: जानें किस टीम का पलड़ा है भारी, आज का मैच होगा दोनों के लिए निर्णायक

आईपीएल 2023 का 38वां मुकाबला पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जांयट्स के बीच आईएस बिंद्रा क्रिकेट स्टेडियम मोहाली में खेला जाएगा। दोनों टीमों के लिए यह मैच बहुत निर्णायक साबित होगा क्योंकि इस मैच की हार जीत उनके लिए आगे का सफर आसान कर देगी। 

इस सीजन में दोनों टीमों के प्रदर्शन की बात करें तो पंजाब किंग्स ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई है लेकिन पिछले मुकाबले में मुंबई इंडियंस के खिलाफ शानदार जीत हासिल की थी। वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन तो अच्छा रहा है लेकिन कप्तान राहुल लय में नहीं दिख रहे है और पिछले मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 7 रनों से हार का सामना करना पड़ा था।

फटाफट अंदाज में देखिये दिनभर की Rajasthan की सभी बड़ी खबरें

दोनों टीमों के बीच खेले गए पहले मुकाबले में पंजाब ने दो विकेट से रोमांचक जीत हालिस करते हुए लखनऊ को झटका दिया था। इस मैच से लखनऊ वापसी करना चाहेगी। लखनऊ पॉइंट्स टेबल में 8 अंको के साथ चौथे और पंजाब किंग्स 8 अंको के साथ पॉइंट्स टेबल में छठे पायदान पर है।

संभावित प्लेइंग 11: 
पंजाब किंग्स 
शिखर धवन (कप्तान), शिवम सिंह, लियम लिविंगस्टोन, मैच शॉट, सैम करन, सिकंदर रजा, जीतेश शर्मा, अर्शदीप सिंह, कगिसो रबाड़ा, नाथन एलिस और राहुल चाहर 

लखनऊ सुपर जायंट्स 
केएल राहुल, मनन वोहरा, दीपक हुड्डा, करन शर्मा, क्विंटन डिकॉक, अमित मिश्रा, जयदेव उनादकट, मार्क वुड, मोहसिन खान, नवीन-उल-हक और रवि बिश्नोई