Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

मुंबई के मधवाल ने लखनऊ का किया काम तमाम, 5 रन, 5 विकेट और लखनऊ OUT

खेल
मुंबई के मधवाल ने लखनऊ का किया काम तमाम, 5 रन, 5 विकेट और लखनऊ OUT

मुंबई इंडियंस ने एल‍िम‍िनेटर मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को 81 रनों से हराकर फाइनल की ​तफर अपने कदम बढ़ा दिए है। मुंबई की जीत के सबसे बड़े हीरो आकाश मधवाल रहे जिनकी गेंदबाजी के आगे लखनऊ के बल्लेबाजों की हवा निकल गई। आकाश ने 5 रन देकर 5 व‍िकेट लेकर आधी लखनऊ की टीम को चलता कर दिया।

मुंबई ने क्वालिफायर-2 के लिए क्वालिफाई कर लिया है और अब उसका मुकाबला गुजरात के साथ होगा। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने लखनऊ को 183 रनों का टारगेट दिया था। इसके जवाब में क्रुणाल पंड्या की कप्तानी वाली लखनऊ टीम ने 8 ओवर में 2 विकेट गंवाकर 68 रन बनाकर जीत की तरफ बढ़ रही थी। लेकिन इसके बाद मुंबई के 8 विकेट 101 रन पर ही गिर गए और इसको देखकर लगा जैसे विकेटों की बारिश हो रही है।

33 रन बनाने में लखनऊ ने अपने 8 विकेट गंवा दिए और आकाश मधवाल ने जैसे ही गेंदबाजी का जिम्मा संभाला तो फिर विकटों की झड़ी लग गई। 3.3 ओवर गेंदबाजी करते हुए 5 रन देकर 5 विकेट अपने नाम कर लिए।

मधवाल ने एक झटके में आईपीएल के बड़े—बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। 
बेस्ट इकोनॉमी रेट के साथ 5 विकेट लेने वाले खिलाड़ी 
प्लेऑफ में 5 विकेट लेने वाले भी पहले खिलाड़ी 
अनकैप्ड प्लेयर मधवाल सबसे अच्छी गेंदबाजी करने वाले खिलाड़ी