इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के इस सीजन का 52वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स (RR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। रॉयल्स ने लगातार इस मैदान पर 2 मैच गंवाए है लेकिन आज का मैच उनके लिए बहुत ही निर्णायक होगा। क्योंकि आज का मैच वह जीत जाती है तो उसका आगे का सफर आसान हो जाएगा लेकिन हार से उसका सफर मुश्किल हो जाएगा।
हैदराबाद के खिलाफ राजस्थान का पलड़ा हमेशा भारी रहा है और इसी वजह से उसकी जीत तय मानी जा रही है। अगर रॉयल्स यह मैच जीत जाती है तो हैदराबाद पर लगातार तीसरी जीत होगी। राजस्थान को इस सीजन अब तक खेले गए 10 मैचों में 5 में जीत और 5 में हार का सामना करना पड़ा है। टीम 10 अंक लेकर पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर कायम है। पिछले मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है और बल्लेबाजों ने निराश किया है,
Fatafat : Non-Stop Superfast | Hindi News | Rajasthan News | Latest News
पॉसिबल प्लेइंग-11
राजस्थान रॉयल्स : संजू सैमसन, जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पड्डीकल, शिमरोन हेटमायर, रविचंद्रन अश्विन, ध्रुव जुरेल, ट्रेंट बोल्ट, एडम जंपा, युजवेंद्र चहल और संदीप शर्मा।
सनराइजर्स हैदराबाद: ऐडन मार्करम , हैरी ब्रूक, मयंक अग्रवाल, हेनरिक क्लासेन, अभिषेक शर्मा, अब्दुल समद, मार्को यानसेन, भुवनेश्वर कुमार, मयंक मारकंडे, कार्तिक त्यागी और टी नटराजन
