इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 37वें मुकाबले में आज राजस्थान रॉयल्स (RR) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच मुकाबला खेला जाएगा। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। चेन्नई आज के मैच को जीतकर जीत का चौका लगाएगी तो रॉयल्स अपनी लगातार हार की हैट्रिक रोकने की कोशिश करेगी। इस मैदान पर चेन्नई का ज्यादा प्रभाव नहीं देखने को मिला है और पिछले 3 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है।
राजस्थान रॉयल्स ने इस सीजन में अब तक 7 मैच खेले है जिसमें 4 जीत और 3 हार मिली है जिसमें 8 पॉइंट्स मिले है। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स ने इस सीजन में अब तक सात मैच खेले हैं जिसमें से 2 मैच में हार और 5 में जीत मिली है। चेन्नई 10 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है।
चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच अब तक 27 मैच हुए है जिसमें चेन्नई ने 15 मैचों में जीत दर्ज की तो वहीं रॉयल्स को 12 मैचों में जीत मिली है।
प्लेइंग-11...
राजस्थान रॉयल्स : संजू सैमसन, जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पड्डीकल, शिमरोन हेटमायर, रविचंद्रन अश्विन, ध्रुव जुरेल, ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल और जेसन होल्डर
चेन्नई सुपर किंग्स: महेंद्र सिंह धोनी, ऋतुराज गायकवाड, डेवोन कॉन्वे, अजिंक्य रहाणे, मोईन अली, अंबाती रायडु, शिवम दूबे, रवींद्र जडेजा, मथीशा पथिराना, तुषार देशपांडे और महेश तीक्षणा
