इंडियन प्रीमियर लीग का 20वां मुकाबला बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में बेंगलुरु और दिल्ली के बीच खेला जा रहा है। दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया जो उल्टा पड़ता नजर आ रहा है। बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में दो विकेट पर 100 से ज्यादा रन बना लिए हैं। महिपाल लोमरोर और ग्लेन मैक्सवेल अच्छी लय में बल्लेबाजी कर रहे हैं।
फटाफट अंदाज में Rajasthan, देखिये दिनभर की सभी बड़ी खबरें
सलामी बल्लेबाज विराट कोहली ने शानदार पारी खेलते हुए अपना 47वां अर्धशतक जमाया लेकिन ललित यादव ने यश धुल के हाथों बाउंड्री पर कैच करवा दिया। कप्तान फाफ डु प्लेसिस 22 रन बनाकर आउट हुए थे। RCB ने विजय कुमार को डेब्यू कैप दी है तो वही डेविड विली की जगह वनिंदु हसरंगा को मौका दिया है। आज दो मैच होंगे और इसका असर अंक तालिका पर देखने को मिलेगा। RCB अपना चौथा मैच खेल रही है और उसने दो मैच जीते है और 2 मैच गंवाए है।
प्लेइंग-11
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: , विराट कोहली, महिपाल लोमरोर ,वनिंदु हसरंगा, हर्षल पटेल,ग्लेन मैक्सवेल, शाहबाज अहमद, दिनेश कार्तिक मोहम्मद सिराज, वेन पार्नेल और विजय कुमार
दिल्ली कैपिटल्स: डेविड वार्नर, अमन खान, ललित यादव, अभिषेक पोरेल, कुलदीप यादव,मिचेल मार्श, यश धुल, मनीष पांडेय, अक्षर पटेल, एनरिक नॉर्त्या और मुस्तफिजुर रहमान
