Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

पड़ोसी युवती से करता रहा रेप और दोस्त बनाता रहा वीडियो, फिर किया..

क्राइम
पड़ोसी युवती से करता रहा रेप और दोस्त बनाता रहा वीडियो, फिर किया..

राजस्थान की राजधानी जयपुर इन दिनों महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं है और लगातार अपराध की घटनाएं तेजी से बढ़ रही है। हाल ही में एक महिला ने अपने पड़ोसी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है और कहा है कि वह उसे ब्लैकमेल कर रहा है। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस में इसकी शिकायत की है।

पुलिस ने बताया कि सांगानेर निवासी 20 साल की युवती ने रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए इस घटना की जानकारी दी है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी उसके पड़ोस में रहता था और इस वजह से वह उससे बातचीत करती थी। एक दिन वह खरीदारी करने बाजार गई थी और इस दौरान बीच रस्ते में आरोपी उसे मिल गया। 

वह उसे बात करने लगा और मदद करने के बहाने उसे अपने दोस्त के रूप पर ले गया। लेकिन रूम में उसका दोस्त पहले से मौजूदा था और वह भी इस घटना में शामिल था। उसने रूम में जाते ही उसके साथ जबरदस्ती करनी शुरू कर दी और जब उसने विरोध किया तो शादी करने का वादा करके उसे मना लिया। जब वह उसके साथ रेप कर रहा था तो उसका दोस्त उसका अश्लील वीडियो बना रहा था।

PK Mast in Navtej TV Newsroom | Rajasthan | Rajasthan Police

जब उसने शादी का दबाव बनाना शुरू किया तो उसने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। इसके बाद उसने 2 लाख रुपए की मांग की तो पीड़िता हैरान हो गई और उसने प्रताप नगर थाने में आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।