राजस्थान से दिल्ली की दूरी एक बार फिर कम होने जा रही है और लंबे समय से वंदे भारत ट्रेन का इंतजार किया जा रहा है। आखिरकार वह इंतजार खत्म हो गया है और पहली वंदे ट्रेन का संचालन कल से होने जा रहा है। यह ट्रेन सप्ताह में 6 दिन अजमेर से दिल्ली तक चलेगी।

समय और वार
अजमेर में सुबह 6.20 बजे से जयपुर होते हुए 11.35 पर दिल्ली पहुंचेगी। 
वापसी शाम को 6.40 बजे दिल्ली से 11.55 पर अजमेर पहुंचेगी। 
इस दौरान ट्रेन 4 स्टेशनों पर ही रूकेगी।

सप्ताह में 6 दिन (बुधवार को छोड़कर) चलेगी।
अजमेर,जयपुर अलवर और गुड़गांव होते हुए दिल्ली कैंट पहुंचेगी।
इसमें कुल 16 डिब्बे होंगे।

फटाफट अंदाज में Rajasthan, देखिये दिनभर की सभी बड़ी खबरें | राजस्थान न्यूज़ लाइव

प्रधानमंत्री वर्चुअल हरी झंडी दिखाएंगे

12 अप्रैल को सुबह 11 बजे जयपुर जंक्शन से वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन होगा। 
जयपुर से रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव खुद बैठकर इस ट्रेन में सफर करेंगे।


110 किलोमीटर प्रतिघंटा की स्पीड
इस ट्रेन को 110 किलोमीटर प्रतिघंटा की स्पीड से चलाया जाएगा।
आधुनिक सिस्टम से लैस हैं। 

किराया 
अनुमान लगाया जा रहा है कि न्यूनतम 900 रुपए हो सकता है। एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया 1700 रुपए तक हो सकता है।