Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

राजस्थान में आंधी के साथ गिरे ओले: गर्मी से मिली राहत,​​​​​​​ धौलपुर में गिरी बिजली; 3 दिन तक मौसम रहेगा कूल 

आपणो राजस्थान
राजस्थान में आंधी के साथ गिरे ओले: गर्मी से मिली राहत,​​​​​​​ धौलपुर में गिरी बिजली; 3 दिन तक मौसम रहेगा कूल 

इन दिनों पूरा उत्तर भारत भिषण गर्मी की आग में झुलस रहा है लेकिन अब थोड़ी राहत मिल गई हैं क्योंकि अचानक से हुए मौसम परिवर्तन के कारण पाकिस्तान-पंजाब सीमा में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर राजस्थान में बड़ा असर दिखा रहा है। प्रदेश के उत्तरी जिलों में मंगलवार देर शाम से मौसम बदल गया है और कई जगह आंधी-बारिश के साथ ओले गिरे है जिसके कारण गर्मी से राहत मिली है। लेकिन वहीं धौलपुर में बिजली गिरने से 5 महिलाओं के घायल होने की खबर भी सामने आई है।

Rajasthan News: BJP ने गहलोत सरकार को IT Department में भ्रष्टाचार के आरोपों में घेरा

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को कई क्षेत्रों में तेज बारिश के साथ ओले गिरे है। दो से तीन दिन तक बादल छाए रहेंगे और भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। विशेषज्ञों ने कहा अब मौसम कूल रहने की संभावना है। आने वाले दिनों में कई जिलों में भारी बारिश का भी अर्लट जारी किया है। राजधानी जयपुर में भी मौमस अच्छा हो गया है और पयर्टन स्थलों पर ज्यादा भीड़ देखने को मिल रही है।

जयपुर में घने बादल छाए हैं और तेज हवाएं भी चल रही हैं। मौसम अचानक पलटने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। तेज अंधड़ से कई लोगों को नुकसान उठाना पड़ा है और कई लोग इसमें घायल भी हुए है। नौतपा का समय भी चल रहा है और पिछले 3 दिन से भीषण गर्मी के कारण लू का कहर भी बरप रहा था जो अब कम हुआ है।