Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

Rajasthan की महिला IAS ने पाकिस्तान से जैसलमेर आए हिंदुओं के आशियानों पर चलवा दिया बुलडोजर

आपणो राजस्थान
Rajasthan की महिला IAS ने पाकिस्तान से जैसलमेर आए हिंदुओं के आशियानों पर चलवा दिया बुलडोजर

राजस्थान में इन दिनों विधानसभा चुनावों का माहौल बना हुआ है और इस बीच बीजेपी को कांग्रेस पर हमला बोलने का बड़ा मौका मिल गया है। जैसलमेर जिला मुख्यालय से करीब 4 किलोमीटर दूर अमर सागर क्षेत्र में रह रहे पाकिस्तान से आए हिंदुओं के मकानों पर बुलडोजर चलने की खबर देश भर में चर्चा का विषय बन गया है। जैसलमेर जिला कलेक्टर टीना डाबी के आदेश के बाद जेसीबी की मदद से इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया है।

बताया जाता है कि पाकिस्तान से धार्मिक उत्पीड़न के कारण विस्थापित होकर हिन्दू परिवारों ने यूआईटी की जमीन पर कच्चे घर बनाकर रह रहे थे। लेकिन करोड़ों की कीमत वाली भूमि को खाली कराने के लिए जिला प्रशासन ने अतिक्रमण मुक्त करने के लिए बुलडोजर चलवा दिया। 50 से ज्यादा कच्चे मकानों को तोड़ा गया है।

Rajasthan News: स्वास्थ्य सेवाएं हुई ठप, इलाज को तरसे लोग

इस मामले पर जिला कलेक्टर का कहना है कि कई दिनों से अवैध कब्जे की शिकायत मिल रही थी इसके बाद इस भूमि पर अवैध कब्जे को हटाने के लिए यह कार्रवाई की गई है। बेघर हुए लोग अब सरकार से मदद मांग रहे है लेकिन उनको किसी प्रकार की मदद नहीं मिल पा रही है। बीजेपी नेता ने कहा कांग्रेस को हिंदुओं से ज़बरदस्त नफ़रत हो चुकी है जो ऐसा काम कर रही है।