Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

सलमान खान ने जीता कंगना का दिल, एक्ट्रेस बोलीं, 'अब अकेली नहीं हूं' 

फिल्मी फीवर
सलमान खान ने जीता कंगना का दिल, एक्ट्रेस बोलीं, 'अब अकेली नहीं हूं' 

बॉलीवुड की पंगा क्वीन कंगना रनोट हमेशा बॉलीवुड इंडस्ट्री को लेकर सवाल खड़े करती रहती है और उन पर भेदभाव का आरोप लगाती है। लेकिन अब उनका अंदाज कुछ बदल गया है। इन दिनों कंगना अपनी आने वाले फिल्म 'धाकड़' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। फिल्म का दूसरा ट्रेलर भी रिलीज हो गया और इस बार उनके फैन्स के साथ ही साथ कई बड़े सेलेब्स भी सपोर्ट कर रहे हैं। 

उर्फी ने पहने पारदर्शी कपड़े तो लोगों ने कहा कुछ तो शर्म करो! Urfi Trolled

इस बार कंगना का समर्थन सलमान खान ने भी किया है और उन्होंने अपने सोशल मीडिया पेज पर 'धाकड़' का नया ट्रेलर शेयर किया है। इसके बाद कंगना ने उन्हें सोने के दिल वाला शख्स बताते हुए उनका शुक्रिया अदा किया है। सलमान खान के ट्रेलर शेयर करते ही कंगना ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर सलमान के पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, 'थैंक्यू मेरे दबंग हीरो सोने के दिल वाले। मैं अब कभी नहीं कहूंगी कि मैं इस इंडस्ट्री में अकेली हूं।


पूरी टीम की ओर से आपका शुक्रिया।' कंगना की फिल्म 20 मई को रिलीज होगी और इसकी टक्कर कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भूलैया 2 से होगी।कंगना और सलमान खान की नजदीकियां बढ़ रही है और दबंग खान की ईद पार्टी में नजर आईं थीं। सलमान की बहन अर्पिता की पार्टी में जाने पर भी कंगना को लेकर कई प्रकार की बाते सामने आई थी। आने वाले दिनों सलमान और कंगान की नजदीकियां बढ़ सकती है।