कंगना रनौत का शो लॉक-अप इन दिनों लोगों के लिए चर्चा का विषय बना हुआ है। इस शो में शामिल हुए कई कंटेस्टेंट ने ऐसे खुलासे किए जिसे सुनकर लोगों के होश उड़ गए। हाल ही में इस शो का हॉस्ट कर रही कंगना रनौत ने एक बड़ा खुलासा किया है। कंगना ने कहा कि उनका बचपन में सेक्शुअल हैरेसमेंट हुआ था। शो के कंटेस्टेंट मुनव्वर ने बचपन में हुए सेक्शुअल हैरेसमेंट की पीड़ा को सबके सामने बताया।
मॉडलिंग-एक्टिंग से राजनीति तक और अब विवादों तक! Hanuman Chalisa Row
मुनव्वर ने कहा, "जब मेरा सेक्शुअली हैरेस हुआ थ्ज्ञा तब मेरी उम्र महज 6 थी और लगभग 11 साल की उम्र तक मेरे साथ ऐसा होता रहा। ऐसा करने वाले मेरे ही रिश्तेदार थे जिन्होंने लगभग 5 साल तक असॉल्ट किया। जब मेरे साथ ऐसा हुआ था तब मैं बहुत छोटा था और इन सब बातों को समझ नहीं पाया।
उन दोनों ने मुझे यह बात किसी से नहीं बताने के लिए कहा था और जब मेने अपने पिता को यह बात बताई तो उन्होंने कहा ऐसी बाते बाहर नहीं आनी चाहिए। कंगना ने उनको इस बारे में बताने के लिए अप्रिशिएट किया और कहा, "हर साल बहुत सारे बच्चों को इसका शिकार होना पड़ता है।
मैं जब छोटी थी तो मेरे शहर का एक लड़का मुझे गलत तरीके से छूता था लेकिन उस वक्त मुझे नहीं पता था कि इसका मतलब क्या होता है। कई बच्चों के साथ ऐसा होता है और वह डर के कारण इस बात को किसी से नहीं कहते हैं।
