कंगना रनौत की फिल्म धाकड़ आज रिलीज हो गई है,फिल्म को लेकर एक्ट्रेस काफी एक्साइटेड हैं लेकिन फिल्म की रिलीज के साथ ही इसके बॉयकॉट की मांग भी उठ रही है, कंगना के फैंस उनसे काफी नाराज नजर आ रहे है, सुशांत सिंह राजपूत और कंगना के फैंस ने सोशल मीडिया पर #BoycottDhaakad ट्रेंड करवा दिया है, लोग फिल्म और एक्ट्रेस पर गुस्सा निकाल रहे है और फैंस ने दंबग खान सुपरस्टार सलमान खान को भी लपेटे में ले लिया है।
Film Dhakad के Boycott की मांग, आखिर Kangana से क्यों नाराज है Sushant singh rajput fans
इस विवाद की जड़ कंगना और सलमान के बीच शुरू हुई दोस्ती है, एक टाइम था जब कंगना सलमान खान की बुराई करते हुए नहीं थकती थी, उन्होने यहां तक कह दिया था कि उन्हें किसी खान की जरूरत नहीं है और फिर अचानक सलमान खान की ईट पार्टी में कंगना का नजर आना, सलमान का कंगना की फिल्म धाकड़ को प्रमोट करना फैंस की नाराजगी का कारण बना।
सुशांत सिंह राजपूत के फैंस भी कंगना से खासा नाराज है, 2020 में जब सुशांत सिंह राजपूत की मौत हुई थी, तो कंगना रनौत ने बॉलिवुड माफिया से लेकर ड्रग्स पर बोला था। यहीं नहीं कंगना ने कहा था कि सुशांत का 'प्लान्ड मर्डर' किया गया है। सुशांत सिंह राजपूत को बड़े-बड़े स्टार्स और फिल्ममेकर्स ने साइडलाइन कर दिया था।एक ट्वीट में कंगना ने यहां तक कह दिया था कि सुशांत को इंडस्ट्री के कुछ डर्टी सीक्रेट्स पता चल गए थे और इसलिए उन्हें मार दिया गया। कंगना के ये पुराने ट्वीट्स अब वायरल हो रहे हैं और दिवंगत ऐक्टर के फैंस ऐक्ट्रेस पर खूब गुस्सा निकाल रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा, 'एसएसआर केस एक्सपोज बॉलीवुड? अगर पाखंड का कोई चेहरा होता तो वह कंगना रनौत अवसरवादी नंबर 1 होता #BoycottBollywood #BoycottDhaakad। एक और ट्वीट में लिखा- 'क्या आप #धाकड़ का बहिष्कार करने जा रहे हैं? मिस फेंगाउट इसने SSR केस को सबसे ज्यादा यूज किया है अपने फायदे के लिए। मतलबी कहीं की..? #Boycott।' सलमान खान ने जब फिल्म धाकड़ के ट्रेलर की तारीफ की तो कंगना ने भी सलमान को दबंग हीरो कहा, अब सुशांत के फैंस कंगना को ट्रोल कर रहे है फैंस का कहना है कि कंगना उन्ही लोगों के पास जा रही है जो उनकी तारीफ कर रहे है, फैंस कंगना को दोगला बताते हुए फिल्म को बॉयकॉट करने की मांग कर रहे है।
