पहले भारत में होने वाली शादियां अपनी परम्पराओं और विभिन्नताओं की वजह से अक्सर चर्चाओं में रहती थी क्योकि भारत में अलग.अलग धर्म और संस्कृति के लोग रहते है उनकी अपनी अलग-अलग मान्यताएं है लेकिन आजकल में शादियों के एक नया दौर शुरू हुआ है वो अपने आप में बिल्कुल अलग है वो है बिना लड़के के खुद से ही शादी कर लेना कुछ महीनों पहले इस तरह से शादी कर चर्चाओं में आई गुजरात के रहने वाली क्षमा बिंदु के बाद अब सीरियलों में काम करने वाली एक्ट्रेस कनिष्का सोनी का भी नाम जुड़ गया है। यानि देवों के देव महादेव, पवित्र रिश्ता, बेगुसराय और महाभारत जैसे टीवी सीरियलों में काम करने वाली कनिष्का सोनी ने भी खुद से शादी कर ली है।
 
एक्ट्रेस ने हाल ही में एक सोशल मीडिया पोस्ट शेयर करके बताया कि उन्होंने खुद से शादी कर ली है एक्ट्रेस की मांग में सिंदूर और गले में मंगलसूत्र पहनकर शेयर की गई फोटो ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी जिसके बाद कनिष्का ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई। कई लोग इस फैसले की सराहना कर रहे हैं तो कुछ उन्हें जमकर ट्रोल भी कर रहे हैं।

YOUTUBE पर देखा Video जेल में क्या-क्या होता है फिर Dost को उतारा मौत के घाट! 

वहीं कनिष्का ने अपने इस फैसले के पीछे एक दर्दनाक कहानी बयां की हैए कनिष्का का कहना है कि करियर की शुरुआत में वो एब्यूसिव रिलेशन में रही थींए जिससे उनका पुरुषों से भरोसा उठ गयाए कई बार उन्हें कास्टिंग काउच करने वाले प्रोड्यूसर्स का भी सामना करना पड़ाए जिसका उन पर बुरा असर पड़ा। अपने आस.पास के लड़कों, डायरेक्टर, प्रोड्यूसर, कंपोजर को देखकर उनका शादी से ही भरोसा उठ गया। कुछ लोग अपनी फैमिली के सामने अलग होते हैं और यंग लड़कियों के सामने अलग फैमिली होने के बाद भी वो लड़कियों के पीछे जाते हैं और वो ऐसी फैमिली नहीं बना सकती।

वहीं ट्रोलर्स के निशाने पर आई कनिष्का की पोस्ट पर बड़े अजीबो.गरीब कमेंट्स आ रहे हैं, एक ट्रोलर्स ने लिखा है वो किसके साथ सेक्स करेगी तो कनिष्का ने जवाब दिया कि साइंस एंड टेक्नोलॉजी ने काफी प्रोग्रेस किया है और अब महिला को सेक्स के लिए किसी आदमी की जरूरत नहीं है।

वहीं ट्रोलर्स को जबाब देने के लिए कनिष्का ने एक ओर वीडियो पोस्ट किया और कहा कि आप लोग मेरे खुद से शादी करने के फैसले पर बहुत सारे सवाल उठा रहे हैं मैं वास्तव में भारतीय संस्कृति में विश्वास करता हूं और यहां मेरा पीओवी है कि मैंने एकांत में रहना क्यों चुना शादी सेक्स के बारे में नहीं है


 यह प्यार और ईमानदारी के बारे में है जिसे कोई चाहता है और मैंने उस विश्वास और विश्वास को खो दिया है इसलिए अकेले रहना और खुद से प्यार करना बाहरी दुनिया में खोजने से बेहतर है बहुत बहुत धन्यवादकुछ लोगों ने यह भी कहा कि मैंने उस पोस्ट को डालते समय नशे में या गांजा पी लिया होगा

लेकिन मैं आपको बता दूं कि मैं दिल से इतना भारतीय हूं कि मैंने यहां रहने के बाद भी कभी शराब या किसी अन्य सामान की कोशिश नहीं की। फिल्म उद्योग में लंबे समय से यह मेरे पूरे दिल और आत्मा द्वारा पूरे सचेत दिमाग से लिया गया निर्णय है और मुझे खुशी है कि मैं अभी यूएसए में हूं और हॉलीवुड में अपने करियर पर ध्यान केंद्रित कर रही हूं।