करौली में हुए दंगे को लेकर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की बात कह रही है। खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि इस हिंसा के लिए जयपुर ग्रेटर नगर निगम मेयर सौम्या गुर्जर के पति राजाराम गुर्जर को भी आरोपी बनाया गया है। करौली पुलिस की ओर से दर्ज FIR में राजाराम को भी नामजद आरोपी बनाया है।
इस आंतकी संगठन से जुड़े है करौली हिंसा के तार, इस पत्र से हुआ बड़ा खुलासा!
राजाराम को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने कई जगह छापेमारी की है लेकिन वह अभी उनकी पकड़ से दूर है। हिंदू नववर्ष के दिन बाईक रैली पर घात लगाकर हमला किया गया था और इसके बाद बाजार में कई दुकानों में आग लगा दी गयी थी। इस हिंसा को लेकर बीजेपी ने कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला था। लेकिन इस हिंसा को लेकर कई प्रकार के तथ्य सामने आ रहे हैं जिसमें इस हिंसा होने की बात कही गई थी।
इस हिंसा से पता चलता है कि लोकल पुलिस का इंटेलिजेंस नेटवर्क पूरी तरह फेल हुआ था। इस हिंसा से जुड़े लोगों में राजाराम का नाम आते ही जमकर सियासत होनी शुरू हो गयी है। राजाराम गुर्जर की गिरफ्तारी के लिए एक टीम गठित कर दी गई है और कभी भी गिरफ्तारी हो सकती है। करौली दंगे में 2 दर्जन लोगों को अब गिरफ्तार किया जा चुका है और 15 से ज्यादा आरोपियों की गिरफ्तारी अभी बाकी है।
