महिलाओं के साथ रेप की घटनाएं दिनों-दिन बढ़ती ही जा रही हैं राजधानी जयपुर में हर दिन एक दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हो रहे है। लेकिन इसके बाद भी अपराधियों में किसी प्रकार का डर नहीं है और महिलाएं भी ऐसे लोगों के जाल में फंस जाती है। हाल ही में करधनी थाना में एक युवक के खिलाफ नाबालिक लड़की से दुष्कर्म और ब्लैकमेल करने का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने नाबालिक लड़की की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की है।
आरोपी ने पीड़िता की एक दोस्त से संपर्क कर उसे दोस्ती के जाल में फसाया। जिसके बाद आरोपी ने उसका यौन शोषण करना शुरू दिया। किया। इस दौरान आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया और उसको वायरल करने की धमकी देकर कई बार उसका रेप किया। बार-बार अश्लील वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल कर रहा था।
Rajsamand News : माइन रेस्क्यू के लिए तैयार हुई देश की पहली महिला टीम
आरोपी ने उसका एक अश्लील वीडियो भी बना रखा था और उसको वायरल करने की धमकी देकर शारीरिक शोषण करता था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
