बॉलीवुड की दुनिया किसी सपने से कम नहीं है और यहां आए दिन जोड़ियां बनती रहती है टूटती रहती है। लेकिन इसके बाद भी इनकी लाइफ मस्ती से कटती रहती है। आज हम बॉलीवुड के उस अभिनेत्री की बात करने जा रहे हैं जिसका दो बार ब्रेकअप हुआ और एक बार तलाक हो गया हैं लेकिन इसके बाद भी वह दूसरी शादी करने की तैयारी कर रही है।
राजस्थान का श्रापित गाँव , क्यूँ हुआँ रातों रात वीरान
नीली आंखों वाली खूबसूरत एक्ट्रेस करिश्मा कपूर का ना प्यार कामयाब हो पाया और ना ही शादी और इसी वजह से आज भी वह अकेली है। करिश्मा को पहले अजय देवगन से प्यार हुआ तो उसके अभिषेक बच्चन से सगाई टूटी और फिर बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी के बाद तलाक हो गया।
खबरों के अनुसार बताया जाता है कि कश्मिा और अजय देवगन तीन साल तक रिलेशनशिप में रह चुके है। दोनों 1992 से 1995 तक एक दूसरे से प्रेम करते थे लेकिन इसके बाद प्रेम कहानी का अंत हो गया। इसके बाद करिश्मा और अभिषेक में नजदीकियां बढ़ने लगी और बात शादी के मंडप तक पहुंच चुकी थी। अमिताभ बच्चन ने अपने 60वें जन्मदिन पर दोनों की इंगेजमेंट की अनाउंसमेंट कर दी लेकिन इसके बाद दोनों ने अलग होने का फैसला किया।
सगाई टूटने के बाद करिश्मा की जिंदगी में बिजनेसमैन संजय कपूर की एंट्री हुई और इस बार प्यार सफल हुआ तो शादी हो गई। लेकिन शादी के बाद कपल ने कोर्ट में तलाक की अर्जी डाली और 2016 में उनका तलाक हो गया। इसके बाद करिश्मा फिर अकेली हो गई और इन दिनों खबरे आ रही है कि वह जल्द शादी करेगी लेकिन किसके साथ करेगी इसकी जानकारी नहीं है। उनसे सवाल किया गया कि वह फिर शादी करना चाहती तो करिश्मा ने कहा अगर उन्हें अच्छा जीवनसाथी मिले तो वह दूसरी शादी करने में संकोच नहीं करेंगी।
