कर्नाटक का मुख्यमंत्री कौन होगा इसको लेकर कांग्रेस गहन चिंतन में लगी हुई है। कांग्रेस विधायक दल की बैठक में सीएम पद का फैसला आलाकमान पर छोड़ दिया है और अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सीएम के नाम का ऐलान कर सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, सिद्धारमैया रेस में सबसे आगे हैं और उनका मुख्यमंत्री बनना तय हो चुका है लेकिन डीके की नाराजगी के चलते उनके नाम का ऐलान करने में देरी हो रही है। डीके कुमार की नाराजगी दूर करने के लिए राहुल गांधी ने उनसे मुलाकता की है और उनको सरकार में अहम मंत्रालय देने के साथ उप मुख्यमंत्री का पद देने का प्रस्ताव भी दिया जा सकता है।
कर्नाटक में 13 मई को विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद से ही कांग्रेस सीएम पद के नाम को लेकर चिंता में है। कांग्रेस ने चुनाव से पहले सीएम का चेहरा घोषित नहीं किया था और ऐसे में चुनाव के बाद पूर्व सीएम सिद्धारमैया और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने दावेदारी ठोक कर आलाकमान को सोचने पर मजबूर कर दिया। आलाकमान ने दोनों नेताओं को दिल्ली बुलाया था और दोनों को मनाने का प्रयास भी किया गया है।
Fatafat : Non-Stop Superfast | Hindi News | Rajasthan News
शिवकुमार ने आलाकमान को बताया कि सिद्धारमैया का पिछला कार्यकाल अच्छा नहीं था और लिंगायत समुदाय भी उनके खिलाफ है। इसके बाद भी उनको सीएम बनाया जाता है तो आने वाले चुनावों में पार्टी को बहुत ज्यादा नुकसान उठाना पड़ सकता है। शिवकुमार ने साफ शब्दों में कह दिया यह मेरे मुख्यमंत्री बनने का समय है। अगर पार्टी ऐसा नहीं करती है तो वह एक विधायक ही रहेंगे।
