कर्नाटक में सरकार बनने का फॉर्मूला दिल्ली में लगभग तय हो चुका है और जल्द इसका ऐलान करने की तैयारी भी शुरू हो चुकी है। सिद्धारमैया को CM बनाने पर सहमति हो चुकी है लेकिन इसके साथ ही 2 डिप्टी CM हो सकते हैं। अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है लेकिन कयास यहीं लगाए जा रहे है की कर्नाटक में सभी कम्युनिटी को ध्यान में रखते हुए यह फैसला किया जा रहा है। लिंगायत और वाल्मिकी समुदाय का भी ध्यान रखा जा रहा है।
आज रात तक CM के नाम का ऐलान कर दिया जाएगा। पूरी प्लानिंग लोकसभा चुनाव को देखते हुए की जा रही है। कर्नाटक में लोकसभा की 28 में से सिर्फ एक सीट पर कांग्रेस का कब्जा है और इसी वजह से वह सीएम पद को चुनाव सोच विचाकर कर रही है।
Karnataka Election Result : कौन होगा कर्नाटक का नया CM? सस्पेंस बरकरार
कांग्रेस के एक सीनियर लीडर के दावों के अनुसार 5 साल के कार्यकाल में तीन साल सिद्धारमैया और आखिरी के दो साल डीके शिवकुमार को CM बनाने पर भी विचार किया जा रहा है। लिंगायत समाज को खुश करने के लिए एक डिप्टी CM जरूर बनाना जाएगा। एक से ज्यादा सीएम बनाने पर डीके ने दो असहमति जताई है। कांग्रेस डीके शिवकुमार को CM बनाने से हिचकिचा रही है क्योंकि उन पर करप्शन के आरोप है।
