दो तरीके से होगी शादीरिपोर्ट्स की माने तो प्रियंका और निक की तरह ही विक्की और कैटरीना की शादी भी दो रीति-रिवाजों से होगी। पहली शादी हिंदु रीति-रिवाज से रॉयल मंडल में सात फेरे लेकर होगी तो वहीं दूसरी अंग्रेजी स्टाइल में व्हाइट वेडिंग होगी। इसी वजह से सिक्स सेंसेस फोर्ट में दोनों रीति-रिवाजों की शादी की तैयारी की गयी है।
परिवार राजस्थान के लिए हुआ रवानाखबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि इस शादी में शामिल होने के लिए दोनों परिवार के सदस्य राजस्थान जानें के लिए निकल चुके हैं। कुछ तस्वीरों में परिवार के सदस्य अपने सामान के साथ गाड़ियों में बैठते हुए नजर आ रहे हैं।
शादी का कार्यक्रम
7 दिसंबर को संगीत सेरेमनी होगी।
8 दिसंबर को मेहंदी सेरेमनी होगी।
9 दिसंबर को शादी होगी।
10 दिसंबर रिसेप्शन होगा।
