चौथ का बरवाड़ाचौथ का बरवाड़ा राजस्थान में अपनी अलग ही पहचान रखता है लेकिन इस बार इस जगह को इतनी ज्यादा लोकप्रियता मिल गयी है कि गुगल पर सभी लोग इसी को सर्च कर रहे हैं। 7 से 9 दिसंबर के बीच राजस्थान के सवाई माधोपुर के होटल सिक्स सेंसेस फोर्ट में अभिनेत्री कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी होने जा रही है। इस शादी लोगों को लेकर लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस शादी को लेकर गुगल पर सबसे ज्यादा सर्च किया जा रहा है और इसी वजह से यह शादी 2021 की सबसे बड़ी शादी बनने का रिकॉर्ड अपने नाम कर रही है। राजस्थान में इस तहर की शादी का होना राजस्थान के लिए बहुत फायदेमंद है क्योंकि इससे पहले प्रियंका और निक की शादी ने पुरी दुनिया को राजस्थान के शाही अंदाज देखने को मिला था।
शादी की तस्वीरों से होगी करोड़ो की कमाई इस शादी को बहुत सिक्रेट रखा जा रहा है और शादी की फोटोज और वीडियोज लीक ना हों इसकी खास व्यवस्था की है। क्योंकि आज कल सभी सेलिब्रिटी कपल शादी अपनी शादी के एक्सक्लूसिव वीडियोज को किसी चैनल या मैग्जीन को बेचकर मोटी रकम कमाते हैं। इस शादी में भी ऐसा ही किया गया है क्योंकि इस शादी को लेकर दोनों ने अब तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया है। इन दोनों की शादी के तस्वीरों से लगभग 100 करोड़ तक की कमाई की बात भी सामने आ रही है।
