राजस्थान में इन दिनों कांग्रेस के लिए बीजेपी से ज्यादा उनकी ही पार्टी के नेता और विधायक खिलाफत करने में लगे है। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि कांग्रेस के नेता अपनी ही पार्टी के फैसलों को लेकर सवाल खड़े कर रहे है लेकिन इस बार मामला इतना बड़ गया है कि सीएम गहलोत को छोड़कर सभी विधायक और मंत्री उनका साथ नहीं दे रहे हैं। पुलवामा हमले में शहीद हुए सैनिकों की विरांगनाओं को लेकर किरोड़ी लाल मीणा ने जो धरना शुरू किया था वो अब उग्र रूप लेता हुआ दिख रहा है और इसी वजह से कांग्रेस के नेता सीएम गहलोत से नाराज हो रहे हैं।
Rajasthan वीरांगनाओ ने दुब मुँह में क्यों ली -Report | इतनी याचना के बाद राक्षस भी पिघल जाए-
वीरांगनाओं के धरने को पुलिस ने आधी रात को जबरन खत्म करने के बाद किरोड़ी लाल मीणा को हिरासत में ले लिया गया है। इस दौरान पुलिस पर मीणा ने हाथापाई का आरोप लगाया है और उनके हालात बिगड़ने पर उनको एसएमएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इस खबर के बाद पुरे राजस्थान में किरोड़ी के समर्थकों ने प्रदर्शन किया और बीजेपी इस घटना के बाद आज बड़ा प्रदर्शन करेंगी। उप नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि इस दुर्व्यवहार के खिलाफ शनिवार को भाजपा आंदोलन करेगी।
पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने वीरांगनाओं के मुद्दे को लेकर सरकार के साथ सीएम पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, 'वीरांगनाओं से बात करनी चाहिए और ऐसी कोई समस्या नहीं है जिसका समाधान नहीं हो सकता। अगर उनके साथ पुलिस इस प्रकार का व्यवहार करती है तो यह बहुत शर्म की बात है उन्होंने कोई अपराध नहीं किया है। अगर एक को नौकरी दी जाती है तो इसमें कोई बड़ा फर्क नहीं पड़ेगा।
इस मामले को लेकर राजनीति नहीं करनी चाहिए और अगर उनके साथ ऐसा हो रहा है और पुलिस का बर्ताव भी सही नहीं है तो दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्यवाही होनी चाहिए। इस मामले में कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह ने भी सीएम गहलोत पर निशाना साधते हुए कहा कि सीएम ने पुरा मामला बिगाड़ दिया और इसके कारण यह मामला इतना उग्र हो गया है।
