बॉलीवुड के भाईजान और दंबग खान कहे जाने वाले सलमान खान एक फिर अपने फैंस का दिल जीतने आ रहे है। उनके नई फिल्म का ट्रेलर आज शाम को लांच किया जाएगा और इसको लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। ‘किसी का भाई किसी की जान’ का ट्रेलर बहुत ही शानदार है।
21 अप्रैल को रिलीज होगी फिल्म
इस फिल्म में पूजा हेगड़े, शहनाज गिल और पलक तिवारी जैसे कई दूसरे सितारे भी नजर आएंगे। ईद पर सलमान हमेशा अपनी फिल्म को रिलीज करते है और 10 अप्रैल को ट्रेलर लॉन्च किया है। ये फिल्म 21 अप्रैल 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' का निर्देशन डायरेक्टर फरहाद समजी ने किया तो सलमा खान इसकी प्रोड्यूसर हैं।
Gehlot सरकार के खिलाफ अनशन पर बैठेंगे sachin Pilot | राजस्थान न्यूज़ लाइव
5 गाने रिलीज हो चुके है
'किसी का भाई किसी की जान' फिल्म के 5 गाने रिलीज हो चुके हैं। इसमें दो रोमांटिक गाने हैं- नाइयो लगदा और जी रहे थे हम। इस फिल्म की कहानी साउथ से जुड़ी हो सकती है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद सभी सवालों के जवाब मिल जाएंगे।
सलमान की ईदी
सलमान खान, पूजा हेगड़े, सिद्धार्थ निगम, शहनाज गिल, साउथ स्टार वेंकटेश, पंजाबी एक्टर जस्सी गिल, पलक तिवारी और भूमिका चावला संग अन्य स्टार्स इसमें नजर आएंगे। सलमान की तरफ से फैंस के लिए ईद का तोहफा है जो लंबे समय बाद मिला है।
