बंगाली सिनेमा में इन दिनों जबरदस्त कोहराम मचा हुआ है और 15 दिन में तीन अभिनेत्रियों ने मौत को गले लगा लिया है। इस घटना के बाद सभी लोग हैरान है कि ऐसा अचानक से क्या हुआ कि एक के बाद एक एक्ट्रेस सुसाइड कर रही है। कोलकाता की अभिनेत्री ने खुदकुशी कर ली जिसका मंजूषा नियोगी है। वह पाटुली के घर में फंदे से लटक कर अपनी जान दी है। इस मौत के कारणों को लेकर अभी तक किसी प्रकार की जानकारी नहीं मिली है, लेकिन पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Pak हसीनाओं की खूबसूरती में मदहोश हुए सेना के जवान!
पिछले 15 दिन की बात करें तो 3 एक्ट्रेस ने ऐसा कदम उठाया है और तीन दिनों में यह दूसरी एक्ट्रेस की मौत की खबर देखने को मिली है। सबसे पहले छोटे परदे की मशहूर अभिनेत्री पल्लवी डे की मौत की घटना ने हैरान किया था क्योंकि 15 मई को पल्लवी का शव उनके घर में फंदे से लटकता मिला था। इस घटना के बाद पल्लवी के परिवार ने पुलिस को लिव इन में रह रहे बॉयफ्रेंड पर शक जताया था और इसके बाद उसे गिरफ्तार किया।
इस सप्ताह में मॉडल और अभिनेत्री विदिशा डे मजुमदार का शव भी फंदे से झूलता मिला था और सुसाइड नोट में अपनी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया था। पुलिस ने एक्ट्रेस के बॉयफ्रेंड के साथ रिश्तों को लेकर पड़ताल कर रही है। दोस्तों ने बताया कि विदिशा अपने बॉयफ्रेंड की वजह से डिप्रेशन में थी अैर इसी वजह से ऐसा कदम उठाया है।
अब मंजूषा नियोगी और विदिशा दोनों दोस्त बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि विदिशा की मौत के बाद से ही मंजूषा डिप्रेशन में चली गई थी। पुलिस ने मंजूषा के शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है दोनों की मौत के कारणों को लेकर जांच शुरू कर दी है।
