Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

जयपुर में किन्नर से किया कुकर्म, धमकी देकर करवाया दोस्तों...

क्राइम
जयपुर में किन्नर से किया कुकर्म, धमकी देकर करवाया दोस्तों...

महिलाओं के साथ रेप की घटनाएं तेजी से बढ़ रही है और इसी वजह से महिलाओं का घर से बाहर निकला भी मुश्किल हो गया है। लेकिन इन रेपिस्ट ने तो किन्नर को भी नहीं छोड़ा और उसके साथ कुकर्म करके अपने दोस्तों को भी इसमें शामिल कर लिया। घटना राजधानी जयपुर की बताई जा रही है और पीड़ित किन्नर ने विधायकपुरी थाने में रेप का मामला दर्ज करवाया तो इस खबर की जानकारी मिली है।

पीड़ित ने बताया कि उसकी फोन कॉल के माध्यम से यूपी के सलमान नामक युवक से दोस्ती हो गई। दोनों लंबे समय से एक दूसरे से बात कर रहे थे और आरोपी सलमान ने अच्छी बाते करके उसका विश्वास जीत लिया। इसके बाद उसने शादी का झांसा देकर मिलने के लिए बुलाया। इसके बाद वह उससे मिलने के लिए राजी हो गए वह होटल में मिलने आया।

इसके बाद उसने कुकर्म किया और उसे घुमाने के लिए वह अजमेर ले गया। वहां भी उसने सारे पैसे खर्च करवा दिए। इसके बाद अजमेर की होटल में भी जबरदस्ती कुकर्म किया और अपने दोस्तों के साथ रिलेशन बनाने के लिए धमकी दी।

Police के सामने खालिस्तानी समर्थक ने किया Surrender

उसने धमकी देते हुए कहा अगर उसने बात नहीं मानी तो उसकी हालात दिल्ली में जो एक घटना हुई थी उसके जैसा होगा। उसके साथ कुकर्म भी हुआ और हजारों ऐंठने के बाद भी उसको धमकी मिल रही है जिसके बाद उसने पुलिस में इस घटना के बारे में बताया।