तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा हमेशा अपनी भाषा शैली की वजह से चर्चा में बनी रहती है. महुआ मोइत्रा ने हाल ही में काली मां पर एक बयान दिया हैं जिसके बाद एक बार फिर से वह विवादों में गिर गई है. बताया जा रहा है कि उनके इस बयान के बाद उनकी पार्टी ने भी उनको भटकार लगाई है. साथ ही मोइत्रा ने ट्विटर पर टीएमसी को अनफॉलो किया है।
हाल ही में महुआ मोइत्रा ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि उनके लिए काली मां मांस का सेवन करने वाली और शराब को स्वीकार करने वाली देवी हैं। उन्होंने कहा, 'जब आप सिक्किम जाएंगे तो आपके देखेंगे कि वे देवी काली को व्हिस्की चढ़ाते हैं। वही उत्तर प्रदेश में भी प्रसाद के तौर पर देवी को व्हिस्की चढ़ाते हैं, इस बयान के बाद उनकी पार्टी ने भी उनको सोशल मीडिया से अनफॉलो किया है।
4 हाथ और 4 पैर वाले भगवान के अवतार का हुआ जन्म ,जाने सच
साथ ही लीना मणिमेकलई के निर्देशन में बन रही डॉक्युमेंट्री 'काली' का पोस्टर भी विवादों में आ गया है. फिल्म के पोस्टर में देवी के पोशाक में महिला को शराब का सेवन और धूम्रपान करते दिखाया गया था। फिल्म 'काली' के विवादास्पद पोस्टर पर प्रतिक्रिया देते हुए, शिवसेना नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि 'हर धर्म का सम्मान किया जाना चाहिए और जिस तरह से देवी काली को पोस्टर में चित्रित किया गया है वह अस्वीकार्य है।
