Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

फिर सुलग उठा मणिपुर, 40 उग्रवादी ढेर, सरकार ने दिखाई सख्ती

देश विदेश
फिर सुलग उठा मणिपुर, 40 उग्रवादी ढेर, सरकार ने दिखाई सख्ती

मणिपुर में शांति बहाली के तमाम प्रयास विफल होत हुए नजर आ रहा है क्योंकि हिंसा की आग अभी ठंड़ी नहीं पड़ रही है। हिंसा हुए लगभग 1 महीने का समय बीतने वाला है लेकिन उग्रवादी आए दिन हिंसा फैलाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे है। प्रदेश के  कई जगहों पर हिंसा की खबरें आ रही हैं और रविवार को भड़की हिंसा में दो लोगों की जान भी गई है।

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने सुरक्षाबलों को पूरी ताकत के साथ हिंसा को रोकने के आदेश दे दिए है। इस हिंसा को रोकने के लिए एक अभियान शुरू किया है जिसमें 40 उग्रवादी मारे गए है। ये उग्रवादी घरों में आग लगाने और आम लोगों पर गोलीबारी करने की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। सेना और अर्द्धसैनिक बलों द्वारा तलाशी अभियान शुरू किया गया था जिसके बाद संघर्ष की घटनाएं सामने आ रही है।

Congress हाईकमान ने pilot - Gehlot विवाद का निकाला फॉर्मूला !

उग्रवादियों के पास एके-47, एम-16 और स्नाइपर राइफल जैसे घातक हथियार मिले है। आम लोगों को मारने के साथ संपत्ति को नष्ट करने में शामिल कई उग्रवादियों को पकड़ लिया है। सीएम बीरेन सिंह ने कहा सुनियोजित तरीके से इस प्रकार की घटनाएं हो रही है। शांति कायम करने के प्रयास लगातार किए जा रहे हैं।

इस हिंसा की शुरूआततीन मई को ऑल ट्राइबल स्टूडेंट्स यूनियन मणिपुर ने 'आदिवासी एकता मार्च' निकाला तो इसके बाद आदिवासियों और गैर-आदिवासियों के बीच झड़प हो गई जो बाद में हिंसा के रूप में बदल गई। पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागकर भीड़ को तितर-बितर तो कर दिया लेकिन हालात ​इतने बिगड़ गए की केंद्र से सेना बुलाना पड़ी।