Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

यूपी में धार्मिक हिंसा फैलानी जैसी कई घटनाएं, जानें इनका पूरा सच

क्राइम
यूपी में धार्मिक हिंसा फैलानी जैसी कई घटनाएं, जानें इनका पूरा सच

यूपी में योगी सरकार आने के बाद से धार्मिक हिंसा जैसी घटनाएं होना लगभग पूरी तरह से बंद हो चुकी है। लेकिन पिछले कई दिनों से कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा धार्मिक हिंसा फैलाने के लिए ऐसे काम कर रहे है जो धर्म विशेष को ठेस पहुंचा रहे है। मथुरा की संस्कृति यूनिवर्सिटी में खुले में नमाज पढने के मामले में बहुत ज्यादा बवाल मचा है।

Trump पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार | America News 

जम्मू.कश्मीर से स्कॉलरशिप पर संस्कृति यूनिवर्सिटी में पढ़ने रहे छात्रों द्वारा यूनिवर्सिटी के मैदान में नमाज पढ़ने के बाद यह विवाद बढ़ा है। खुले मे नमाज  पढने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स हिन्दू संगठनों ने विरोध दर्ज कराया और यूनिवर्सिटी बंद कराने की मांग कर रहे हैं।

वहीं दूसरी घटना हाथरस की बताई जा रही है जिसमें एक वीडियो वायरल हो रहा है जो हिन्दू धर्म के अपमान से जुड़ा है। यह शख्स अपने आप को बाबा साहब अम्बेडकर का समर्थक बताने के साथ हिन्दू देवी देवताओ के तस्वीरे फैंक रहा है और देवी देवताओं के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल भी किया है। विडियो वायरल होने के बाद से लोगों में बहुत ज्यादा गुस्सा है और पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है।