Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

3 दोस्तों ने मिलकर LLB दोस्त से किया कुकर्म और छोटे-छोटे टुकड़े कर नाले में फेंका!

क्राइम
3 दोस्तों ने मिलकर LLB  दोस्त से किया कुकर्म और छोटे-छोटे टुकड़े कर  नाले में फेंका!

उत्तरप्रदेश के मेरठ जिले से पिछलें दिनों एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां LLB की पढ़ाई कर रहे एक छात्र की उसी के समलैंगिक दोस्तों ने हत्या कर दी और उसके शरीर के कई टुकड़े कर उसके शव को नाले में फेंक दिया, पुलिस ने आरोपी दोस्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जागृति विहार सेक्टर छह निवासी अनिल रस्तोगी का 22 वर्षीय बेटा यश रस्तोगी 26 जून की शाम स्कूटी लेकर घर से निकला था लेकिन वापस नहीं आया। देर रात तक परिजन यश को तलाशते रहे।

​​​​​​​

अगले दिन उन्होंने थाने में मामला दर्ज करवाया तहरीर दी। परिजनों ने यश के फोन की डिटेल्स निकलवाई तो कई संदिग्ध नंबर देख उनकी बैचेनी बढ़ी। उन्होंने अपहरण का मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस ने यश की तलाश में कई जगह की सीसीटीवी फुटेज खंगाली, उनके हाथ कोई ठोस सुराग नहीं लगा। यश की आखिरी लोकेशन गढ़ रोड प्रीत विहार की मिली, सीडीआर के आधार पर पुलिस ने उसके दोस्त इमरान, शावेज, अली और सलमान को हिरासत में ले लिया।

चारों पहले पुलिस को गुमराह करते रहे कि यश के बारे में हमें कोई जानकारी नहीं है। उसके बाद पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो शावेज ने पुलिस को बताया कि यश लिसाड़ीगेट आया था।

करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष Sukhdev Singh Gogamedi को मिली धमकी

उसने मोबाइल फोन दिखाने से मना किया। तीनों को संदेह था कि उन्हीं लोगों की कोई अश्लील वीडियो बनाया होगा क्योंकि उनके यश के साथ समलैंगिक रिश्ते थे, इस बीच गाली-गलौज हुई और उन्होने यश की गला दबाकर हत्या कर दी। उसके बाद उस पर चाकू से भी वार कर शरीर के कई टुकड़े कर दिए और शव को बोरे में बंद कर नाले में फेंक दिया। हत्या से पहले तीनो ने यश के साथ कुकर्म भी किया।

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर लिसाड़ीगेट में पिलोखड़ी नाले से यश का शव बरामद किया, SP सिटी विनीत भटनागर का कहना था कि समलैंगिक युवकों का गिरोह था  दोस्तों ने यश की हत्या की है।