चुनावी साल में गहलोत सरकार ने जो घोषणाएं की वह अब जनता तक पहुंचने वाली है। इन सभी योजना का लाभ अप्रैल से मिलने जा रहा है और इसके लिए राहत कैंप की शुरूआत 24 अप्रैल से हो रही है। मई-जून से मिलना शुरू होगा।
30 अगस्त
फ्री मोबाइल स्कीम 30 अगस्त से मिलने शुरू हो जाएंगे। पहले चरण में 25 लाख महिलाओं को मिलेगा।
500 रुपए में गैस सिलेंडर
उज्ज्वला परिवारों को 500 रुपए में सिलेंडर का फायदा 24 अप्रैल से मिलना शुरू होगा।
5 किलो का राशन किट
70 लाख से ज्यादा परिवारों को 25 मई से महंगाई राशन किट मिलना शुरू हो जाएगा। इसमें चीनी, तेल, नमक, मिर्च, धनिया, हल्दी, नमक जैसी जरूरी सामग्री मिलेगी।
चिरंजीवी योजना का लाभ
चिरंजीवी योजना में 25 लाख का फ्री इलाज 24 अप्रैल से मिलना शुरू होगा।
लम्पी का मुआवजा
लम्पी से मरने वाली गायों पर 40 हजार रुपए का मुआवजा मिलेगा।
सामाजिक सुरक्षा पेंशन
1000 रुपए की सामाजिक सुरक्षा पेंशन 1 जून से मिलेगी शुरू होगी। 1 मई से पेंशन बढ़ेगी और इसका लाभ जून में होगा।
100 यूनिट फ्री बिजली
किसानों को 2000 यूनिट के साथ घरेलू उपभोक्ताओं को 100 यूनिट फ्री बिजली 1 जून से मिलेगी।
24 अप्रैल से महंगाई राहत कैंप शुरू
महंगाई राहत कैंप 24 से 30 जून तक गांव और शहरों में लगाए जाएंगे।
महंगाई राहत कैंप से संबधित सम्पूर्ण जानकारी के लिए यंहा क्लिक करें
mehngaairahatcamp.rajasthan.gov.in और Toll Free Number 181 से मिल सकेगी।
महंगाई राहत कैंप के लिए जरूरी दस्तावेज
– बिजली बिल
– गैस कनेक्शन नंबर
– नरेगा कार्ड नंबर
– जन आधार नंबर
महंगाई राहत कैंप का समय
24 अप्रेल से 30 जून 2023 तक
समय सोमवार से शनिवार सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक
